7 फेरे लेने से ठीक पहले ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और उनके दूल्हे सोमवीर राठी ने एक ऐसी शर्त रख दी, जिसे दोनों के परिजन पूरी करेंगे और इसके साथ ही यह विवाह एक मिसाल बन जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
vinesh phogat and somveer rathi
दरअसल, विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की शादी में सभी रीति-रिवाज बेहद सामान्य तरीके से होंगे। विनेश फोगाट से सोमवीर की सगाई के लिए सिर्फ एक रुपये का शगुन लिया जाएगा। शादी समारोह की तमाम रस्मों में एक रुपये से ही निभाई जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 7
vinesh phogat
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। परिजनों ने भी उनके इस फैसले का स्वागत किया और अब इस शर्त को सभी मिलकर पूरा करेंगे। ऐसे में पहलवान बेटी की यह शादी पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश करेगी।
4 of 7
vinesh phogat, Somveer Rathi
बता दें कि विनेश फोगाट, पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोमवीर राठी जींद के बख्ताखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। शादी को भव्य बनाने के लिए गांव में खास तैयारियां की जाएंगी। शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। इसके लिए दो एकड़ में टेंट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
vinesh phogat
विनेश की तरह ही सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपने गांव बख्ता खेड़ा में ही की है। इसके बाद छठी कक्षा में उन्हें निडानी गांव स्थित खेल स्कूल में दाखिला दिलवाया गया। यहां महज एक साल तक ही सोमवीर रहे और सातवीं कक्षा में उन्हें खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल भेज दिया गया। इसके बाद सोमवीर ने अपनी आगे की पढ़ाई और खेल खरखौदा में रहकर ही किया। फिलहाल सोमवीर रेलवे में टीटीई के पद पर जयपुर जोन में तैनात हैं।
विज्ञापन
6 of 7
vinesh phogat
माता-पिता की अकेली संतान हैं सोमवीर
सोमवीर के पिता राजपाल राठी सेना से रिटायर्ड हैं और वह गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं सोमवीर की मां गृहणी हैं। राजपाल राठी के अनुसार शादी बेहद साधारण तरीके से होगी। विनेश सिर्फ पांच जोड़ी कपड़ों में ही आएंगी।
75 किलोग्राम ग्रीको रोमन के पहलवान हैं सोमवीर
सोमवीर के पिता राजपाल राठी ने बताया कि 24 वर्षीय सोमवीर ने 2011 में हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वे दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। फिलहाल रेलवे में जयपुर जोन में सेवारत हैं। सोमवीर शादी के लिए मंगलवार को घर पहुंचेंगे। इसके बाद सभी रस्में शुरू की जाएंगी।