फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें, दोनों हाथ पैर नहीं, फिर भी ऐसे देखा चांद

Tue, 10 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
किसी ने भी करवा चौथ की इतनी खूबसूरत तस्वीरें नहीं देखी होंगी। लड़की के दोनों हाथ पैर नहीं, फिर भी चांद देखा और पूरी विधि से व्रत पूजन किया। देखिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि लड़की का पहला करवा चौथ था। पांच दिन पहले ही उसने लव मैरिज की। लड़की का नाम लक्ष्मी है और उसके पति का नाम विनोद। विनोद ने लक्ष्मी की व्रत पूजन में पूरी मदद की, कैसे ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं जिसने भी इस अनोखे करवा चौथ को आंखों से देखा, वो गद्गद हो गया। हर किसी के मुंह से निकला जोड़ी हो ती ऐसी और पति हो तो ऐसा।
विज्ञापन

3 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
मोहाली में आदर्श नगर निवासी लक्ष्मी के दोनों हाथ पैर नहीं, विनोद का पैर खराब। मंदिर में मुलाकात, फिर दोस्ती और प्यार। करीब डेढ़ साल की प्रेमी कहानी रही और 5 दिन पहले एक दूजे को हमसफर बना दिया। रविवार को नई साड़ी और साज श्रृंगार करके करवाचौथ पूजन के लिए लक्ष्मी तैयार होकर मंदिर गई। वहां पूजन करके पति की लंबी आयु के लिए दुआएं मांगी।

4 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
रात को चांद निकलने के बाद लक्ष्मी ने छलनी पकड़ी और विनोद पूजन की थाली लेकर उसके सामने बैठ गया। इस तरह लक्ष्मी ने अपना व्रत पूरा किया, उसके बाद विनोद ने भी छलनी लेकर उसमें से लक्ष्मी का चेहरा देखा। यह देखकर लक्ष्मी शरमा गई और वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। माहौल इतना खूबसूरत था कि हर कोई निहारता रह गया।
विज्ञापन

5 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें ​कि विनोद और लक्ष्मी ने डेढ़ साल तक चली मुलाकातों के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया और शादी कर ली। लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनोखे करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें
एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। वहीं एक दूसरे का हाथ थामकर लक्ष्मी और विनोद बेहद खुश हैं। दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं। विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। बातचीत का दौर शुरू हुआ और करीब डेढ़ साल से हम एक दूसरे से मिल रहे थे। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। फाइनली हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें