फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस CCTV फुटेज को सच बताया जा रहा, अब उसपर हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 09 Aug 2017 10:08 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Chandigarh Stalking Case
चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में आज सुबह से सभी न्यूज चैनलों पर एक CCTV फुटेज दिखाई जा रही है, अब इस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 10
Chandigarh stalking case
कहा जा रहा है कि, चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को 5 जगहों से CCTV फुटेज मिली है। 
विज्ञापन

3 of 10
Chandigarh stalking case
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार CCTV में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित लड़की वर्णिका अपनी काले रंग की कार से सड़क में तेज गति से आगे बढ़ रही है और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला सफेद रंग की सफारी कार से लड़की का पीछा करता दिखाई दे रहा है। 

4 of 10
Chandigarh stalking case
जानकारी के अनुसार पुलिस को ये फुटेज आस पास की बिल्डिंग और दुकानों पर लगे CCTV कैमरों से मिली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि ही नहीं की है कि CCTV फुटेज में दिख रहीं दोनों कारें पीड़ित लड़की और विकास बराला की ही है।
विज्ञापन

5 of 10
Chandigarh stalking case
इस बात की पुष्टि करना कि दोनों कारें पीड़ित लड़की और विकास बराला की हैं, आसान नहीं हैं। क्योंकि CCTV तस्वीरों में किसी भी कार का नंबर नहीं दिखाई दे रहा है जिससे यह कंफर्म किया जा सके। 
विज्ञापन

6 of 10
Chandigarh stalking case
फुटेज में कार के न तो नंबर दिख रहे हैं, न ही विक्टिम और आरोपियों के चेहरे। बस एक कार आगे जाती दिख रही है और उसके पीछे दूसरी कार नजर आ रही है।
विज्ञापन

7 of 10
Chandigarh stalking case
इस Video में 12.36 पर मध्य मार्ग पर वर्णिका की कार गुजर रही है और पूरे 19 सेकेंड बाद आरोपियों की सफारी कार। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस वाहवाही बटोरने की फिराक में है।

8 of 10
Chandigarh stalking case
इससे पहले CCTV को लेकर चंडीगढ़ पुलिस का दावा था कि जिस रास्ते में लड़की की कार का पीछा किया गया, उसके 5 लोकेशन के CCTV फुटेज खराब हैं। रास्ते में कुल 9 CCTV कैमरे थे जिनमें से सिर्फ 4 ही काम करते हुए मिले।

9 of 10
subhash brala son charged for molestation
उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की।लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

10 of 10
subhash brala son charged for molestation
जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाकय को फेसबुक पर बयां किया था। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस पर दबाव डालकर बचाया गया। विकास बराला बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें