फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Photos: पहली बार नई-नवेली दुल्हन की चोटी कटी, हमले के निशान भी देखिए

Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
1 of 10
Haryana News
पहली बार किसी नई-नवेली दुल्हन की चोटी कट गई है। लोगों का आरोप है कि उस 'भूत' ने दुल्हन पर हमला भी किया। यकीं न हो तो निशान भी देखिए

2 of 10
Haryana News
हरियाणा के कैथल के खुराना रोड स्थित सुभाष नगर गली नंबर चार में नवविवाहिता सुमन की चोटी कट गई। चोटी कटने की इस घटना से वह गहरे सदमे में है। महिला का हालचाल जानने के लिए गली व आसपास की कालोनियों से महिलाएं पहुंच रही है।

3 of 10
Haryana News
महिला के दादा ससुर श्यामलाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे और सुमन घर के अंदर अकेली थी। मुख्य प्रवेश द्वार व बैठक का दरवाजा बंद था। उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। वह जब वापस लौटी तो बहू के बारे में पूछा। बुलाने पर भी जब कोई आवाज नहीं आई तो अंदर जाकर देखा।

4 of 10
Haryana News
सुमन बेड के पास ही जमीन पर बेहोश पड़ी थी। उसकी दोनों बाजुओं पर चोट के निशान थे और बाल भी कटे हुए थे। सुमन ने बताया कि आंखों के आगे अंधेरा सा आ गया, इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ समझ में नहीं आया। आगे पढ़िए...

5 of 10
Haryana News
सुमन ने बताया कि वह अपने कमरे में जा रही थी कि अचानक पीछे से किसी ने उसके बालों को खींचा और कमरे की लाइट बंद कर दी। उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन

6 of 10
Haryana News
इस घटना को लेकर गली वासियों में दहशत का माहौल है। जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली तो पीड़ित महिला के घर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के कटे हुए बालों को देखकर तरह-तरह की बातें उठने लगी। गली के बाहर खड़ी महिलाओं का कहना है कि दिन-दहाड़े ऐसी घटना होने कोई अपशगुन है। 

7 of 10
Haryana News
जिस महिला की चोट काटी है उसका घर गली के अंत में है। भगवान शिव का मंदिर भी यहां है। इसके बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई। हालांकि कई लोग इसे अफवाह बताते हुए प्रशासन से मामले को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं। 

8 of 10
Haryana News
जिस जगह सुमन के गिरे होने की बात कही गई, उसी जगह पर एक नुकीली कील पड़ी मिली। उस पर महिला के लंबे बाल भी चिपटे थे। इसके बारे में पूछने पर सुमन के पति विकास ने बताया कि यह कील तो उसने रखी थी।  

9 of 10
Haryana News
ग्योंग व सौंगल में पिछले सप्ताह काटी थी महिला की चोटी : कुछ दिन पहले गांव ग्योंग व सौंगल में भी महिला की चोटी काटने की घटना हुई थी। इस घटना की अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि शहर के बीच खुराना रोड पर महिला की चोटी काटने की घटना से फिर से महिलाओं में दहशत बढ़ गई है। इस घटना को लेकर न केवल शहर में बल्कि गांव में भी लोग एक दूसरे के मोबाइल पर संपर्क कर घटना को लेकर जानकारी लेते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

10 of 10
Haryana News
शहर थाना एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि उनके पास चोटी कटने की घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। वह मौके पर जाकर पता करवाएंगे कि चोटी कटी है या नहीं। अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
Next
AU ऐप में पढ़ें