फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पिता की 3 बेटियां और तीनों ही बनीं लेफ्टिनेंट, दिलचस्प कहानी

Thu, 05 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
एक किसान की तीन बेटियों ने एक साथ ज्वॉइन की आर्मी। इन तीनों बहनों की सक्सेस स्टोरी इतनी दिलचस्प है कि आप गर्व महसूस करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
रोहतक के किसान प्रता​प सिंह देशवाल दो बेटियां प्रीति (23) और दीप्ति (22) और भतीजी ममता (24) ने यह उपलब्धि हासिल की है। तीनों में देशसेवा की इतना जज्बा था कि बचपन में ही सेना में जाने की ठान ली थी। तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए दो सगी बहनों व एक कजन सिस्टर ने अब सेना की मेडिकल कौर में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग हासिल की है। बेटियों की इस उपलब्धि पर पिता काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
मूल रूप से झज्जर के रहने वाले प्रताप सिंह देशवाल ने बताया कि हमारे घर में कोई फौज में नहीं है। पहली बार बेटियों ने जब अपनी सोच बताई तो अजीब लगा। फिर जानकार लोगों से सलाह लेकर बेटियों को पढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि पढ़ाई महंगी थी और खेतीबाड़ी के सहारे सब मुमकिन नहीं था, लेकिन बेटियों को बेटों की तरह पाला और दिन-रात मेहनत कर बेटियों को लेफ्टिनेंट बनाकर ही दम लिया।

 

4 of 5
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
देशवाल कहते हैं कि बेटियों को पढ़ाने से दो घर सुधरेंगे। फिर समाज को एक अच्छा संदेश देना भी था। वहीं, ममता की मां सुमित्रा ने बताया कि प्रताप सिंह ने ही उनकी बेटी को भी पढ़ाया और अब वे सेना में जाकर देश व परिवार का नाम रोशन करेगी। आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती होने के बाद अब अलग-अलग राज्य में ज्वानिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
प्रीति देशवाल कोलकाता में पढ़ी है और तमिलनाडु के वैलिंगटन ऊटी में मिलिट्री अस्पताल में काम करेगी। मुंबई में पढ़ी दीप्ति को यूपी के आगरा में ज्वानिंग मिली है। पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में पढ़ी ममता को उत्तराखंड के रानीखेत में ज्वानिंग मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें