गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी के नाम से लोकप्रिय सुनील ग्रोवर का घर देखिए। उन्होंने एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
2 of 7
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का घर
सुनील ग्रोवर वो शख्स है, जिसके टैलेंट ने इतने यादगार किरदार गढ़े कि वो उनकी पहचान ही बन गए। सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर के रहने वाले हैं। सुनील एक हरयाणवी-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। डबवाली की पुरानी मंडी में उनका पैतृक मकान आज भी है, जिसमें उनके चाचा रह रहे हैं। हालांकि चाचा ने इस मकान को दोबारा बनवाया है।
विज्ञापन
3 of 7
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को डबवाली में हुआ। सुनील ग्रोवर के पिता स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से रिटायर्ड मैनेजर हैं। सुनील का एक भाई और एक बहन भी है। स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर डबवाली से ली, जबकि आगे की पढ़ाई गुरुनानक कॉलेज से की। चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स की डिग्री ली। इस समय डबवाली में सुनील के चार चाचा रह रहे हैं।
4 of 7
Sunil Grover
जब सुनील के पिता का ट्रांसफर डबवाली से चंडीगढ़ हुआ तो पूरा परिवार यहां आ गया। चंडीगढ़ में उन्होंने थियेटर किया, इस दौरान मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की नजर उन पर पड़ी और वे उन्हें एक्टिंग में ले आए। यहां से वे मुंबई पहुंच गए। सुनील के छोटे भाई अनिल ने भी थियेटर में कोर्स कर रखा है। आजकल वे फिल्मों में कैरियर बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
sunil grover
फिलहाल सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी आरती, 8 साल के बेटे, छोटे भाई अनिल व माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहे हैं। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो लल्ला चला हीरो बननें से हुई थी। इस में ग्रोवर मूवी जॉकी के तौर पर नज़र आये थे। इसके अलावा ग्रोवर सब टीवी के पहले साइलेंट शो गुंटूर गूं में भी लोगों को हँसाते हुए नज़र आये थे, लेकिन उनको कॉमेडी नाइट्स के किरदार गुत्थी से काफी शोहरत मिली।
विज्ञापन
6 of 7
Kapil Sharma Sunil Grover
गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जूता मारने के लिए विवाद हुआ था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया। गुरुवार रात जब कपिल शर्मा अपने शो के बाद ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे, तब फ्लाइट में उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ बद्तमीजी कर दी थी। यह मामला तूल पकड़ गया और ग्रोवर और चंदन के शो छोड़ने की खबरें आने लगीं। हालांकि शराब का नशा उतरते ही, दोनों ने माफी मांग ली।
सूत्रों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के शो में सुनील की कॉमेडी लोगों को कपिल से ज्यादा पसंद आई थी। इस बात को लेकर हंसी-मजाक हो रहा था, तभी चंदन प्रभाकर ने शराब के नशे में गिन्नी को लेकर कुछ गलत शब्द बोल दिए। चंदन के इतना कहने पर कि, यह शो अकेले तेरे दम पर नहीं चल रहा है। इस पर कपिल भड़क उठे। उन्होंने ग्रोवर के फ्लॉप शो 'मेड इन इंडिया' को लेकर कहा कि, वे जूते खाकर वापस आए हैं।