फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशमंत्री ने किए 4 ट्वीट, विदेशी बहू रुकने को नहीं तैयार, वजह अजीब

Mon, 01 Aug 2016 09:29 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर प्यार के बाद भारत आकर शादी करने वाली विदेशी बहू अब विदेशमंत्री के चार ट्वीट के बावजूद भारत रुकने को तैयार नहीं है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लगातार सार्वजनिक आश्वासन के बावजूद जाहना ने वापस कजाकिस्तान जाने का मन बना लिया है। इसका कारण, वीजा आवेदन में देरी नहीं, बल्कि जाहना और उसके पति टीनू के बीच अनबन होने को बताया जा रहा है। दोनों के बीच 10-12 दिन पहले विवाद हुआ था, जिसको लेकर पति-पत्नी सदर थाने भी पहुंचे थे। लेकिन उस वक्त सदर एसएचओ प्रदीप कुमार ने दोनों का राजीनामा करवा घर भेज दिया था।
विज्ञापन

3 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
सदर एसएचओ ने खुद इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, जाहना के पति टीनू ने विवाद से इंकार किया है। सुषमा स्वराज के ट्वीट के बावजूद जाहना द्वारा कोई रिस्पांस ना देने पर बुधवार शाम विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने खुद जाहना के पति को संपर्क कर सारी बात जानी। टीनू ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को बताया है कि जाहना अब कुछ दिनों के लिए कजाकिस्तान जा रही है। जल्द ही वह वापस लौट आएगी।

4 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को एक बार फिर से फतेहाबाद की विदेशी बहू जाहना के मामले में संज्ञान लिया। वीरवार को जाहना के रवाना होने से एक दिन पहले विदेश मंत्री ने एक बार फिर ट्वीट कर जाहना और उसके पति से वीजा आवेदन की एक कॉपी उपलब्ध करवाने को कहा है। विदेश मंत्री ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।
विज्ञापन

5 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर ही अपना फोन नंबर भी डाल दिया ताकि जाहना उनसे बात कर सके। दूसरी ओर, जाहना अब वापस अपने देश लौटने का मन बना चुकी है। वीरवार को जाहना दिल्ली से कजाकिस्तान की फ्लाइट पकड़कर अपने मुल्क वापस लौट जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि वे जाहना के वीजा आवेदन को विदेश मंत्रालय को भेज चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि टीनू और जाहना को वीजा अवधि बढ़वाने के लिए काफी जद्दोजहद की थी। लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए वीजा अवधि बढ़वाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद एक बार फिर विदेश मंत्री ने ट्वीट के जरिए वीजा बढ़वाने का आश्वासन दिया है। लेकिन अब इस मामले में दोनों पति-पत्नी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ऐसे में मतभेद की बात को बल मिलता है।
विज्ञापन

7 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
जिस दिन जाहना ने वीजा अवधि बढ़वाने का आवेदन किया था, उसी दिन वीजा आवेदन को विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया था।
- ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद

कुछ दिन पहले जाहना और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और दोनों उस मुद्दे को लेकर सदर थाने पहुंचे थे। बाद में मैंने दोनों का समझौता करवा कर वापस भेज दिया था।
- प्रदीप कुमार, सदर एसएचओ, फतेहाबाद

8 of 10
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
हम दोनों में झगड़ा नहीं हुआ है। जाहना फिलहाल कुछ समय के लिए अपने घर जा रही है। जल्द ही वापस लौट आएंगी।
- टीनू, जाहना के पति

हम इस मामले में अभी तक जाहना के वीजा आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। विदेश मंत्री जी ने खुद इस मामले में पहल की है। अब जाहना और उसके पति के ऊपर है। जितना जल्दी वे कागजात जमा करवा देंगे, उतनी जल्दी हम इस मामले में उनकी मदद कर पाएंगे।
- सतीश कुमार, निजी सचिव, विदेश मंत्री, भारत सरकार

9 of 10
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
कुछ इस तरह सुषमा ने किए ट्वीट

पहला ट्वीट- सुबह 9: 38 बजे
बऊ का वीजा बढ़ाने खातिर अर्जी दाखिल कर दी हो मन्ने कॉपी दे दयो।

दूसरा ट्वीट- दोपहर 3:25 बजे
जाहना या उसके परिवार ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है और न ही वीजा बढ़ाने की अर्जी की कॉपी भेजी है।
विज्ञापन

10 of 10
Sushma Swaraj, attack on Africans in Delhi, Shake hand, India loves you - फोटो : टि्वटर
तीसरा ट्वीट- दोपहर 3:38 बजे
जाहना - अगर आप वीजा की अवधि बढ़वाना चाहती हो तो मुझसे 01123794344 पर संपर्क करें।

चौथा ट्वीट- सायं 5:16 बजे
मैंने जहाना और उसके पति से बात की है। उसने बताया कि इस वक्त वो वापस अपने देश जाना चाहती है। उसके पति ने भी यही दोहराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें