फेसबुक पर प्यार हुआ तो शादी करने भारत आ गई और शादी कर ली। भारत में ही रहना चाहती थी विदेशी बहु। ट्विटर पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ‘सार्वजनिक आशीर्वाद’ मिलने के बाद भी फतेहाबाद की विदेशी बहु को निराशा ही हाथ लगी है। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
आवेदन के बावजूद वीजा न बढ़ने के कारण जाहना को अपने देश कजाकिस्तान वापस लौटना पड़ रहा है। जाहना वीरवार को नई दिल्ली से वापस अपने देश लौट जाएंगी। सारी परिस्थितियों से आहत जाहना का पति टीनू भी जल्द ही अपने ससुराल शिफ्ट कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के गांव समैण का वेल्डर टीनू एक साल पहले काम करने सऊदी अरब गया था। वहां उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हुई और आठ माह की दोस्ती के बाद जाहना 29 मई 2016 को टीनू से शादी करने भारत आ गई।
4 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
2 जून 2016 को दोनों ने समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदु रीतिरिवाज के अनुसारर शादी कर ली। शादी के बाद भी जाहना की मुश्किलें खत्म नहीं हुई। रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया तो जिला प्रशासन ने जाहना के विदेशी होने के कारण रजिस्ट्रेशन में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
5 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उपायुक्त के आदेश के बाद टोहाना नायब तहसीलदार ने कजाकिस्तान की एंबेसी को ईमेल भेजकर जाहना की वेरिफिकेशन करवाई। कुछ दिन बाद कजाकिस्तान एंबेसी से जाहना की वेरिफिकेशन मेल भी आ गई। इसके बाद भी वीजा आगे नहीं बढ़ा और मामला सोशल मीडिया पर आ गया।
विज्ञापन
6 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
तभी चंडीगढ़ निवासी रवि रंजन ने मामले को ट्विटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचाया। इसके जवाब में विदेश मंत्री ने हरियाणवी में टवीट किया कि थारी बहु नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल कर देयो, हम उनकी मदद कर दिआंगे।’
विज्ञापन
7 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जाहना के कागजात विदेश मंत्रालय भेजने को कहा और भरोसा दिलाया कि जरूर मदद की जाएगी। विदेश मंत्री के आश्वासन के बाद वीजा नहीं बढ़ने से अब जाहना के पास कजाकिस्तान वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, इसलिए वह वीरवार को वापस लौट जाएंगी।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
वीजा न बढ़ने से अब कोई विकल्प नहीं है। जाहना वीरवार को अपने वतन वापस लौट जाएंगी। उनकी टिकट हो चुकी है। फिलहाल वो अकेली जाएंगी। मैं भी कुछ समय बाद उनके पास चला जाऊंगा। जाहना के परिजनों ने बताया है कि उनके देश में मेरा वीजा जल्दी हो जाएगा। - टीनू, विदेशी बहु जाहना के पति।