फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

Sun, 26 Jul 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 10
उसके सिर पर खून सवार था। पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। वारदात की पहली तस्वीरें। सभी फोटो एवं रिपोर्टः दीपक वर्मा
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

2 of 10
घटना हरियाणा में सोनीपत के गांव खांडा की है। मृतकों के नाम रामफल, कविता, निशांत और निकिता बताए जा रहा है और मामला पैसों के लेनदेन और जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

3 of 10
पुलिस ने घटनास्‍थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें 10 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। मौके पर पहुंचे सोनीपत के एसपी अभिषेक गर्ग ने 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर‌ लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

4 of 10
पुलिस के मुताबिक, मामला लाखों रुपए के कर्ज और लाखों रुपए के फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। वारदात सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच की है।
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

5 of 10
जानकारी अनुसार दुकानदार रामफल के घर में शनिवार सुबह उसकी पत्नी कविता, बेटा निशांत और बेटी निकिता के शव पड़े मिले। सभी के शरीर पर गोलियों के निशान थे। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

6 of 10
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। इसी दौरान रामफल के शव के पास उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली। इस पर शक जाहिर किया गया कि 34 वर्षीय रामफल ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी, 12 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी को गोली मारने के बाद स्वयं की गोली मारकर हत्या की होगी। इसी थ्योरी पर काम करते हुए पुलिस ने वारदात स्थल की जांच की।
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

7 of 10
जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में कुलदीप निवासी थाना कलां (दिल्ली पुलिसकर्मी), राजीव उर्फ राजू, बबलू निवासी थाना कलां, जयभगवान नंबरदार निवासी झारोठ, छोटा निवासी झारोठ, सोनी, काला निवासी रामपुर, मनजीत निवासी कुंडल, संजय निवासी कुंडल और कलर्क खरखौदा राजस्व विभाग के नाम लिखे हुए थे।

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

8 of 10
मौके पर पहुंचे रामफल के भाई दिलबाग बताया कि सुसाइड नोट में जिनके नाम हैं, वे असामाजिक तत्व है और रामफल को काफी समय से परेशान कर रहे थे। दिलबाग ने बताया कि रामफल ने कुछ समय पहले उपरोक्त आरोपियों में से कुछ को जमीन बेची थी। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर अधिक जमीन के कागजात तैयार करवाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। इस कारण रामफल परेशान रहता था। 


पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

9 of 10
दूसरी ओर अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रामफल पर लाखों रुपए का कर्जा भी था। कर्ज के कारण वह काफी समय से परेशान था। दिलबाग ने बताया कि रामफल ने दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर उपरोक्त आरोपियों से जान का खतरे के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी, तस्वीरें

10 of 10
सोनीपत एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि भाई की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। सीन ऑफ क्राइम के आधार पर हम कह सकते हैं कि रामफल ने ही पहले सबको गोली मारी और उसके बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें