फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

Sun, 26 Jul 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली से फिरोजपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में मिली गठरी में मुर्गे का मांस देखा तो देखने वालों के होश फाख्ता हो गए। तस्वीरें देखिए, विचलित कर देंगी।
विज्ञापन

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

2 of 6
ट्रेन में खून से लथपथ एक गठड़ी ने रेलवे पुलिस को खूब छकाया। बहादुरगढ़ पुलिस ने गठड़ी में शव होने के शक में मामला आगे टरका दिया। ट्रेन जब रोहतक पहुंची तो रेलवे पुलिस ने साहस दिखाया। गठड़ी खोली गई तो उसमें मुर्गे का मांस व अवशेष निकले।
विज्ञापन

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

3 of 6
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शनिवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो रेलवे पुलिस ने विकलांग बोगी को चारों ओर से घेर लिया। बोगी में खून से सनी एक गठड़ी रखी थी। उससे उठ रही बदबू के कारण पुलिस ने शव का अंदेशा था। पुलिस के बुलावे पर पहुंची एफएसएल टीम ने जब गठड़ी को खोलकर देखा तो उसमें मुर्गे के अवशेष मिले। उन्हीं से खून का रिसाव हो रहा था।

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

4 of 6
ट्रेन दिल्ली से फिरोजपुर के लिए निकली थी। बीच में आए कई स्टेशनों पर बदबू के कारण गठड़ी को लेकर हंगामा हुआ। लेकिन एरिया के चक्कर से बचने के लिए रेलवे पुलिस ने जोखिम नहीं उठाया। जब ट्रेन बहादुरगढ़ पहुंची तो यहां सवारियों और स्थानीय लोगों ने शव की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

5 of 6
शव की सूचना और गठड़ी की जांच पड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच पड़ताल के चक्कर में ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ही खड़ी रही। एसएफएल टीम के आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के शक में दौड़ी पुलिस, निकला मुर्गे का मांस, तस्वीरें

6 of 6
जांच के बाद यह पता चला कि गठड़ी के अंदर सिर्फ मांस के ही टुकड़े थे। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया और मांस के टुकड़ों को मिट्टी में दबा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें