आधार कार्ड के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। अगर सावधानी बरतेंगे तो फंसने से बच जाएंगे, पढ़ें खुलासा।
विज्ञापन
2 of 8
aadhaar card
इसे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत कहा जाएगा या फिर कुछ और कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध रुप से चल रहे सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर 50 से लेकर 270 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा आधार कार्ड अपडेट कराने के रेट भी अलग-अलग है। अमर उजाला द्वारा किए गए स्टिंग में यह खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
3 of 8
aadhaar card
रोहतक का माता दरवाजा स्थित सेवा केंद्र
यहां पर रिपोर्टर खुद अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए जाता है। रिपोर्टर व सेंटर पर बैठे कर्मचारी के बीच कुछ इस तरह से वार्ता हुई। रिपोर्टर - बाबूजी, राम राम कर्मचारी- राम राम, बैठ भाई रिपोर्टर - बाबूजी अपना नया आधार कार्ड बनवाना है कर्मचारी - पहले कभी आधार कार्ड तो नहीं बनवाया
4 of 8
aadhaar card
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रिपोर्टर - नहीं कर्मचारी - पचास रुपये लगेंगे रिपोर्टर - कौन सी आईडी देनी होगी कर्मचारी - वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी दे दे बस
(रिपोर्टर ने वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी दे दी।) कर्मचारी- वहां बैठ जा जाके
विज्ञापन
5 of 8
aadhaar card
(दूसरे कर्मचारी ने फार्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू की। रिपोर्टर से मोबाइल नंबर भी पूछा गया।)
(पहला कर्मचारी ने आधार कार्ड की रसीद निकालकर दी तथा कहा) 15 दिन के अंदर आधार कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। रिपोर्टर - आधार कार्ड कहां से मिलेगा बाबूजी कर्मचारी - रोड पर स्थित सेंटर पर चले जाना। यदि वहां न मिले तो सीधे यहीं आकर रसीद दिखा देना।
(रिपोर्टर ने रसीद लेने के बाद पचास रुपये कर्मचारी को दे दिए)।
विज्ञापन
6 of 8
aadhaar card
डीसी कार्यालय पर की गई थी शिकायत
लोगों ने बताया कि वे कई बार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर चल रही अवैध वसूली की शिकायत डीसी कार्यालय से लेकर सीएम विंडो पर कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अवैध रुप से वसूली का खेल जारी है।
विज्ञापन
7 of 8
aadhaar card
नि:शुल्क बनाए जाते है आधार कार्ड
डीसी डॉ. यश गर्ग का कहना है कि आधार कार्ड पूरी तरह से फ्री बनाए जाते हैं। यदि कोई आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली कर रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है। कल ही टीम को भेजकर अवैध रुप से वसूली करने वालों के सेंटर बंद कराए जाएंगे। वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन स्थानों पर है स्वीकृत सेंटर
झज्जर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक, दिल्ली रोड स्थित एक्सिस बैंक, सुभाष पार्क स्थित इंडसइंड बैंक, हुड्डा कांप्लैक्स स्थित इलाहाबाद बैंक, डेयरी मोहल्ला का नजदीक पानी का बूस्टर, डिपार्टमेंट्स ऑफ पोस्ट्स हरियाणा सर्किल।