आईए आपको मिलाते हैं एक ऐसी एक्ट्रेस से जो जन्म से पंजाबी है। साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस है, लेकिन उसकी तमन्ना प्रियंका गांधी बनने की है। देखिए, इंटरव्यू।
विज्ञापन
2 of 5
साउथ एक्ट्रेस सोनिया मान का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
ये एक्ट्रेस हैं सोनिया मान। एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची सोनिया अमृतसर की रहने वाली हैं। सोनिया कहती हैं कि उन्होंने करियर की शुरुआत 2007 में साउथ की फिल्मों से की। वहां छह सात फिल्में की। हरभजन मान की पंजाबी फिल्म ‘हाणी’ में अपने किरदार के लिए जानी गई।
विज्ञापन
3 of 5
साउथ एक्ट्रेस सोनिया मान का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
सोनिया बताती हैं कि अगर वह फिल्मों में न होती तो राजनीति में होती। बकौल, सोनिया, मुझे लगता है कि बेनजीर भुट्टो और प्रियंका गांधी की जिंदगी पर बॉयोपिक बन सकती हैं। यह काफी ज्ञानवर्धक रहेगी। अगर ऐसी किसी भी महिला पर कोई बॉयोपिक बनती है तो उसका हिस्सा बनने की कोशिश रहेगी।
4 of 5
साउथ एक्ट्रेस सोनिया मान का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
सोनिया बताती हैं कि पंजाबी इंडस्ट्री के मुकाबले साउथ सिनेमा में काम करना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि भाषा बिलकुल अलग है। साउथ सिनेमा का दायरा भी इससे काफी बड़ा है। वहां कन्नड़, तेलुगू और मलयालम फिल्में बनती हैं। कन्नड़ फिल्में खासतौर पर फेस्टिवल्स के लिए बनाई जाती हैं।
साउथ एक्ट्रेस सोनिया मान का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्मों की अपनी पसंद पर सोनिया कहती हैं, मैं पंजाबी हूं, इसीलिए पंजाबी प्रोजेक्ट को न कहने का सवाल ही नहीं होता। मैंने अपने लिए कोई दायरा नहीं बनाया। मुझे हर तरह का प्रोजेक्ट करना है। जो कॉमर्शियल भी हो और जिसके साथ मेरी परफॉर्मेंस को भी सराहा जाए।