अमृतसर में कोर्ट के बाहर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए केजरीवाल पर पलटवार किया। इस रैली में हजारों की संख्या में अकाली समर्थक जुटे। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
यहां मजीठिया ने पत्रकारों से कहा कि केजरीवाल ने मामले में रोजाना आधार पर सुनवाई की अर्जी दाखिल करने से इंकार करते हुए अपना दोष कबूल कर लिया है। यह उनकी या परिवार की नहीं बल्कि समूह पंजाबी भाईचारे की जीत है।
विज्ञापन
3 of 5
अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले में जमानत लेकर कानून के शिकंजे में से नहीं निकल सकते। केजरीवाल के लिए आज बेल तो कल जेल का मुद्दा है व इससे भाग तो सकते हैं पर कानूनी शिकंजे से नहीं बच सकते। फौजदारी केसों में शामिल आरोपी आप विधायकों की संख्या एक दर्जन के आंकड़े को पार कर चुकी है।
4 of 5
अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने संसद के सुरक्षा प्रबंधों की लाइव फुटेज जारी करने वाले सांसद को भगवंत मान को देश विरोधी कार्रवाई के लिए बड़ा गुनहगार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट साथियों की सभी करतूतों का समर्थन करते हैं। एक ओर तो वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलते हैं तो दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव से गले मिलते हैं।
अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने कहा कि पहले केजरीवाल मुकेश अंबानी के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करते रहे है, फिर यूपीए सरकार दौरान गांधी परिवार से जान का खतरा बताया और अब ऐसा ही खतरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बता रहे हैं। केजरीवाल पर उनकी ही पार्टी का विधायक धमकाने के आरोप लगा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि केजरीवाल को कुछ विदेशी शक्तियों की शह प्राप्त है, जो पंजाब में मुश्किल से कायम हुए अमन शांति के माहौल को भंग करने के लिए हर प्रयास कर रही हैं।