फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहाना के बाद सोनाली फोगाट ने कृषि कानूनों पर कह दी बड़ी बात, सरकार और किसान दोनों को पढ़ना चाहिए

Thu, 11 Feb 2021 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 33 दिन बिताने के बाद बिग बॉस से बाहर हुईं सोनाली फोगाट पहुंचीं चंडीगढ़
  • कई मुद्दों पर रखी अपनी राय, बोलीं- बिग बॉस में जाना सपने से कम नहीं
विज्ञापन
1 of 5
Sonali phogat - फोटो : अमर उजाला
पॉप स्टार रेहाना के बाद पूर्व टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने भी किसान आंदोलन पर अपनी राय रखी है। सोनाली ने कहा कि यह कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। किसानों को बरगलाया गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि खुले दिल से इन पर चर्चा करे ताकि किसान इन कानूनों का महत्व समझ सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट बिग बॉस में 33 दिन बिताने के बाद बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची थीं। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का हिस्सा बनाना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब सोनाली ने कहा कि मैं तो पहले जैसी ही हूं। हरियाणा में भाजपा का टिकट मिलने के बाद मुझमें काफी बदलाव आया। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट। - फोटो : फाइल फोटो
लोगों का काफी प्यार मिला, हालांकि मैं जीत नहीं पाई। रियलिटी शो में आना मेरे लिए बड़ी बात थी। मुझे लगा था मैं यहां एक हफ्ते से ज्यादा टिक नहीं पाऊंगी लेकिन 33 दिन तक वहां रही। यह मेरे लिए बड़ी बात है। सलमान भी मेरी इज्जत करते हैं। यह क्या कम है। फोगाट ने कहा कि मैंने शो में अपना असली व्यक्तित्व दिखाया। पहले सोचती थी कि पटकथा के अनुसार शो चलता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वहां हर व्यक्ति अपने व्यवहार के अनुसार कार्य करता है।

4 of 5
सोनाली फोगाट। - फोटो : फाइल फोटो
राहुल हो सकता है बिग बॉस का विजेता
सोनाली ने कहा कि राहुल वैद्य बिग बॉस का विजेता बन सकता है। वह समझदारी से आगे बढ़ रहा है। शो में रुबीना मजबूत इरादों वाली लड़की है, लेकिन वह कई मौकों पर गलतियां कर देती है। वहीं अली गोनी को लेकर सोनाली ने कहा कि वह उन्हें पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट पूर्व टिकटॉक स्टार हैं। भाजपा ने उन्हें हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा का टिकट भी दिया था। पिछले साल एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह चर्चा में आईं। वहीं एक गांव में संबोधन के दौरान भी विवादित टिप्पणी के कारण वह चर्चा में रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें