फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala murder Case: गोली लगने के बाद भी 'दिलेर' साबित हुए सिद्धू मूसे वाला, दोस्तों ने बताया मौत के अंतिम क्षणों का सच

Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
शाहरुख खान विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 8
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गाने की शूटिंग के दौरान खुद को दिलेर बताने वाला सिद्धू मूसेवाला असल जिंदगी में भी पूरा दिलेर साबित हुआ। अंतिम क्षणों में भी सिद्धू मूसेवाला मौत सामने देखकर भी जरा सा भी नहीं डरा, बल्कि आरोपियों का पूरा डटकर मुकाबला किया। इस बात का खुलासा सिद्धू मूसेवाला के साथ उसकी थार गाड़ी में सवार उसके दो करीबी दोस्तों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में किया। दोनों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने भी आरोपियों को सामने देख डरने की बजाए अपने लाइसेंस हथियार से गोलियां चलाई थी, लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा थी और उनके पास आधुनिक हथियार थे। इससे गोलियां लगातार चल रही थी। इसके अलावा आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला की कार को चारों तरफ से घेर लिया था। ताबड़तोड़ चल रही गोलियों के कारण गोलियां गाड़ी में तो लगी ही साथ ही सिद्धू मूसेवाला के शरीर को भी छलनी कर गई। इस कारण सिद्धू मूसेवाला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही एक खाली खेत में आज होगा।
विज्ञापन

2 of 8
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला
शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त जो गोली लगने से घायल हो गए और इस समय डीएमसी अस्पताल में भर्तीं हैं ने बताया कि गुरविंदर सिंह पीछे बैठा था और गुरप्रीत सिंह सिद्धू मूसेवाला के साथ वाली सीट पर बैठा था। 
विज्ञापन

3 of 8
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
दोनों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की नजदीकी रिश्तेदार जो बरनाला के गांव में रहती है उनका पता लेने के लिए घर से निकल गए। गाड़ी में 5 लोगों के बैठने की जगह नहीं थी इसलिए उसने अपनी सिक्योरिटी कर्मियों को साथ नहीं बिठाया और दूसरी गाड़ी में आने के लिए कहा। 

4 of 8
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
गुरविंदर सिंह के अनुसार, जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचे तो सबसे पहले उनके पीछे से एक फायर हुआ था और एक गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई थी पीछे वाला फायर उसके बाजू में लगा और वह नीचे झुक गया, तभी एक युवक ताबड़तोड़ फायर करता हुआ गाड़ी के सामने आया और उसने कई राउंड फायर किए। 
विज्ञापन

5 of 8
मीका सिंह, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
गुरविंदर सिंह के अनुसार मूसे वाला ने भी अपने पिस्टल से जवाब में दो फायर किए थे मगर सामने वाले हमलावर के पास ऑटोमेटिक गन होने के कारण वह लगातार फायरिंग किए जा रहा था। जैसे ही सिद्धू मूसे वाला ने दो फायर किए तो उन पर तीनों तरफ से फायरिंग होने लगी थी। 
विज्ञापन

6 of 8
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
गुरविंदर ने यह भी बताया है कि सिद्धू मूसे वाला ने एक बार गाड़ी को भगाने का प्रयास भी किया था मगर उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया गया था। इसके बाद उसने बिना डरे शेरों की तरह मुकाबला किया और खुद भी गोलियां चलाई, लेकिन सामने से गोलियों की ज्यादा बौछार थी जिस कारण उन्हें गोलियां लगीं और वहीं मौके पर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

7 of 8
लाल घेरे में सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरविंदर की गोली निकाली, गुरप्रीत का उपचार जारी
दयानंद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गुरविंदर के कंधे पर लगी गोली को निकाल दिया है और उस पर प्लास्टर कर दिया है। जबकि गुरप्रीत के शरीर में लगी तीन गोलियों को निकालने के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
डीएमसी के इमरजेंसी विभाग में पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। घायलों के पास रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी बीच-बीच में दोनों घायलों से सवाल पूछने पहुंचते हैं और कुछ समय बाद चले जाते हैं, यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें