सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
हमलावर सात के करीब लोग थे जो दो मिनट में ही इस पूरी घटना को अंजाम देकर भाग निकले। उसके अनुसार एक बोलेरो व एक अन्य लंबी गाड़ी थी। पुलिस ने हाई अलर्ट करके बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की जिसकी अगुवाई आईजी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार, एसएसपी मानसा गौरव तूरा कर रहे थे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सीएम भगवंत मान को सिद्धू मूसेवाला के गांव आना चाहिए था लेकिन उनको इसकी कोई फिक्र नहीं। बाजवा ने मांग की कि जब सिद्धू मूसेवाला से गैंगस्टर फिरौतियां मांगकर धमकी पत्र भेजते थे तो इसका पता पंजाब के डीजीपी को नहीं लगा। उलटा उन्होंने सिक्योरिटी किस आधार पर वापस ली, इसकी हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच करवानी चाहिए। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल पंजाब के नाम पर कलंक है, उसकी सुरक्षा क्यों वापस ली गई, इसकी एक कमेटी बनाकर सीबीआई व एनआईए का सहयोग लेकर जांच करवाई जाए।