केंद्र सरकार ने गुरु नगरी अमृतसर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दे दिया। ये ऐलान आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने किया। देखिए, हेरिटेज सिटी बनने के फायदे?
विज्ञापन
केंद्र ने गुरुनगरी अमृतसर को दिया हेरिटेज सिटी का दर्जा
2 of 6
अमृतसर में हुई रैली में मंत्री नायडू के अलावा वित्तमंत्री अरुण जेटली, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे। नेताओं ने मंच से यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन में सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
केंद्र ने गुरुनगरी अमृतसर को दिया हेरिटेज सिटी का दर्जा
3 of 6
अमृतसर पहुंचे वित्तमंत्री जेटली ने कहा कि अमृतसर को हेरिटेज सिटी बनाने से राज्य की विरासत मजबूत होगी और सांस्कृतिक साझीदारी बढ़ेगी। एम्स और आईआईएम का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब को केंद्र से बहुत कुछ मिलेगा।
केंद्र ने गुरुनगरी अमृतसर को दिया हेरिटेज सिटी का दर्जा
4 of 6
वैंकेया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेकर ऑफ डेवलपर इंडिया का नाम दिया। अमृतसर से हृदय योजना की शुरुआत होगी। वैंकेया ने मजाकिया लहजे में कहा, अमृतसर के लोगों ने जेटली को हराया, फिर भी उन्होंने यहां के लिए बहुत कुछ दिया अगर जिताते तो क्या कुछ देते।
विज्ञापन
केंद्र ने गुरुनगरी अमृतसर को दिया हेरिटेज सिटी का दर्जा
5 of 6
बादल की किसानों के लिए बीमा योजना शुरू करने की मांग पर जेटली ने स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि पिछली कैबिनेट बैठक में सिंचाई के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की योजना रखी गई थी। इस योजना के बाद किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
केंद्र ने गुरुनगरी अमृतसर को दिया हेरिटेज सिटी का दर्जा
6 of 6
नायडू ने हरसिमरत कौर बादल को डायनमिक लीडर बताया। इस दौरान दोनों नेताओं ने फोर अमृतसर-बठिंडा फोर लेन का डिजिटल नींव पत्थर रखा। रैली को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अन्य ने भी संबोधित किया।