फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक से कैसे मिले सत्यव्रत, इंटरव्यू में सुनाई रोमांटिक लव स्टोरी

Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक को सगाई की अंगूठी पहनाने के बाद एक इंटरव्यू में सत्यव्रत ने सुनाई अपनी 'आरफा' से मिलन की रोमांटिक कहानी।
विज्ञापन

2 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
रेलवे में बतौर टीई नियुक्त सत्यव्रत कादियान भी पहलवान हैं और देश को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन

3 of 12
Sakshi malik with satyawart kadian - फोटो : अमर उजाला
रविवार को रोहतक में साक्षी मलिक के घर पर एक सादे समारोह में सत्यव्रत ने उन्हें डायमंड की रिंग पहनाकर अपना बना लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को साक्षी के साथ अपने प्यार की कहानी सुनाई।

4 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
23 साल के सत्यव्रत ने बताया कि 24 साल की साक्षी से उनकी मुलाकात ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुई थी। वहां भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। मैंने और साक्षी दोनों ने सिल्वर मेडल जीता, लेकिन वो गोल्ड न जीत पाने के कारण निराश थी।
विज्ञापन

5 of 12
सत्यव्रत कादियान के साथ साक्षी मलिक - फोटो : Facebook
एक पहलवान होने के नाते हमारी सामान्य जान पहचान थी, सो मैंने साक्षी को समझाया और कहा कि हर हार हमें कुछ सिखाती है, हमारी मंजिल राष्ट्रमंडल खेल नहीं ओलंपिक है। मेरी यह बात साक्षी के दिल को छू गई और वह उत्साह से भर गई।
विज्ञापन

6 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
सत्यव्रत ने बताया कि उसके बाद हम दोनों वहां से हंसते-खेलते खुशी-खुशी वहां से लौटे। लेकिन धीरे-धीरे सामान्य सी जान पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। फिर हम इंटरनेशनल चैंपियनशिप में साथ-साथ जाने लगे। एक दूसरे का साहस बढ़ाते और मेडल जीतते।
विज्ञापन

7 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
इस तरह हमारी दोस्ती मजबूत होती गई और फिर एक दिन हमने एक दूसरे का हमसफर बनने का निर्णय कर लिया। लेकिन उससे पहले हमारा लक्ष्य ओलिंपिक मेडल था। हम रियो में भी साथ होते, लेकिन महज एक सेकेंड से मैं चूक गया।

8 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
सत्यव्रत ने बताया कि साक्षी ओलिंपिक मेडल जीतने के बाद भी बहुत सहज और सरल है। वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहती है। उसका नेचर दूसरों से बिलकुल अलग है। कुश्ती को लेकर उसमें गजब का समर्पण है। वह जो ठान लेती है करके रहती है।

9 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
सत्यव्रत ने कहा कि अब हमने सगाई कर ली है तो अन्य चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग साथ-साथ होगी। हमारा लक्ष्य देश के लिए मेडल जीतना है। पहले हम 15 दिसंबर से शुरू हो रही प्रो कुश्ती लीग में खेलेंगे। फिर राष्ट्रमंडल खेल 2018 और 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए मेहनत करेंगे।

10 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
सत्यव्रत कादियान रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं और वह 97 किलो वेट कैटेगरी में खेलते हैं। पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।

11 of 12
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
हाल ही गुड़गांव में आयोजित भारत केसरी दंगल में सत्यव्रत तीसरी पोजीशन पर रहे थे। इसके अलावा, सत्यव्रत भारत केसरी और चंबल केसरी जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। साक्षी ने रियो ओलिंपिक में 12वें दिन भारत का ब्रॉन्ज मेडल के साथ खाता खोला था।
विज्ञापन

12 of 12
साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक के अनुसार सत्यव्रत बहुत अच्छे पहलवान हैं। सत्यव्रत काफी सहयोगी हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं। खेल दोनों के जीवन का अहम हिस्सा है। शादी के बाद भी दोनों मिलकर खेल में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें