फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे में बना दिया रॉक स्टार बाबा का सबसे बड़ा पोस्टर, ये खासियतें

Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा के रॉक स्टार बाबा की तीसरी फिल्म का समर्थकों में इतना क्रेज है कि उन्होंने मूवी का सबसे बड़ा पोस्टर बना डाला। देखिए इसकी खासियतें।
विज्ञापन

2 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत व निर्देशित फिल्म 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' ने बड़े पर्दे पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। इस एक सप्ताह में 113.62 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। इस कामयाबी की खुशी में उनके प्रशंसकों ने दुनिया का यह सबसे बड़ा पोस्टर बना डाला। 1 लाख 62 हजार 788 स्कवेयर फीट आकार के इस पोस्टर को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, अबस से पहले विश्व के सबसे बड़े पोस्टर का रिकार्ड स्विट्जरलैंड के जेनेवा के जनरेशन गुरर्डिन कुमेर के नाम है, जिन्होंने 14 मई 2016 को 8115.32 स्कवेयर फीट आकार का बनाया था। प्रशंसकों द्वारा बनाए गए विशालकाय पोस्टर में डेरा प्रमुख डॉ. एमएसजी शेरदिल के किरदार में पहाड़ पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं।

4 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
इस पोस्टर का अनावरण एक कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। कार्यक्रम की आयोजन पुष्पा इंसां ने बताया कि 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' फिल्म की सफलता की खुशी में प्रशंसकों ने यह पोस्टर बनाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' फिल्म के नाम एक एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और एक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

5 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पुष्पा ने बताया कि बाबा के समर्थकों ने 23 सितम्बर को 1 लाख 50 हजार 9 प्रशंसकों ने घी के दीए जलाए थे, इस रिकार्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लिए भी भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने इस फिल्म में 3 किरदार कैमरे के सामने निभाए हैं और 30 किरदार कैमरे के पीछे यानि फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न विधाओं में निभाएं हैं, इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पुष्पा ने बताया कि बाबा द्वारा निर्मित तीन फिल्मों (एमएसजी द मैसेंजर, एमएसजी 2- द मैसेंजर तथा एमएसजी द वारियर लायन हार्ट) के लिए 18 अवार्ड मिल चुके हैं। 'एमएसजी द मैसेंजर' के लिए 3 एशिया व 3 इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड मिले हैं। 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' को 2 गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड, 5 एशिया रिकार्ड व 3 इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
'एमएसजी द वारियर लायन' हार्ट के नाम 1 एशिया बुक ऑफ रिकार्ड व 1 इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड है। गुरमीत राम रहीम सिंह को 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' फिल्म के लिए दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से भी नवाजा गया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को रिलीज हुई 'एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट' हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल व मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरे विश्व में रिलीज हुई।
विज्ञापन

8 of 8
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में राम रहीम एक ऐसे योद्धा की भूमिका में हैं, जो बहनों और धरती मां की इज्जत बचाने के लिए एलीयन्स से लड़ता है। फिल्म करीब 300 साल पुराने राजपूत योद्धा की कहानी है। फिल्म में कुछ वास्तविकता के अलावा काल्पनिकता का भी पुट है। फिल्म केवल 298 घंटे यानी 25 दिनों में पूरी हुई है। फिल्म में 2 गाने हैं। ट्रेलर को यू टयूब पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें