फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM से मिलकर साक्षी के पिता बोले, कभी नहीं मानूंगा बेटी की एक डिमांड

Wed, 24 Aug 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे तो पिता ने बड़ी बात कही। जानिए क्या?
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक के पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी की एक बात कभी नहीं मानेंगे। वे डीटीसी की नौकरी कभी नहीं छोड़ेंगे। इस नौकरी की वजह से ही वे अपनी बेटी को एक शिखर तक ले जा पाए। इसलिए वे ताउम्र डीटीसी की नौकरी करेंगे। दरअसल, शुक्रवार को साक्षी ने फोन करके पिता को नौकरी छोड़ देने को कहा था।
विज्ञापन

3 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
रोहतक में साक्षी मलिक के घर पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बेटी को एक करोड़ देने का ऐलान किया। साथ ही सुखबीर मलिक की डीटीसी में तत्काल प्रभाव से प्रमोशन की भी घोषणा कर दी। उन्हें डीटीसी में इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल वे दिल्ली परिवहन निगम में कंडक्टर हैं।

4 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसौदिया ने साक्षी और उसके परिजनों को न्यौता दिया कि वे 23 अगस्त को दिल्ली विधानसभा आएं। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्पीकर उन्हें सम्मानित करेंगे। साक्षी के सेक्टर-4 स्थित घर पहुंचे सिसौदिया ने पहलवान के पिता सुखबीर मलिक का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और मां सुदेश मलिक को भी बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सिसौदिया ने करीब 40 मिनट साक्षी के घर पर बिताए और कहा कि दिल्ली के लिए यह खुशी की बात है कि डीटीसी के कंडक्टर की बेटी ने भारत को रियो ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया। जब से ओलंपिक शुरू हुआ था तब से भारत के लिए सूखा ही चल रहा था। पूरा देश चिंतित था कि इस बार देश की झोली में मेडल आएगा भी या नहीं। लेकिन साक्षी और सिंधु दोनों बेटियों ने देशवासियों को रोशनी की किरण दिखाई।
विज्ञापन

6 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सिसौदिया ने साक्षी के पिता से दिल्ली के लिए खेल प्रतिभा निकालने को सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शहर और गांवों में जितने भी स्टेडियम हैं, वहां पर निजी एकेडमी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार चाहती है कि साल 2020 में होने वाले ओलंपिक में वे अपनी एक बहुत बड़ी टीम भेजे। जिसमें पहलवान बेटियां भी हो, इसलिए उनका सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साक्षी मलिक के परिवार से मिले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सिसौदिया ने साक्षी अभिभावकों से कहा कि मैं आपको सलाम करने आया हूं क्योंकि आपने देश को दमदार बेटी दी। एक मां-बाप पर अपनी बेटी की शादी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन मलिक परिवार ने साक्षी को खेलों की जो जिम्मेदारी दी है वह काबिले तारीफ है। वहीं, मां सुदेश मलिक ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे बेटी साक्षी से बात हुई थी। बातचीत में साक्षी ने जल्दी देश आने की इच्छा बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें