फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल की साध्वी, शौक बंदूकों का, बयान विवादित, अब 'पद्मावती' पर दी धमकी

Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
साध्वी देवा ठाकुर
ये साध्वी 27 साल की है और बंदूकों का शौक रखती है। इनके बयानों पर भी विवाद होता रहा है और अब इन्होंने 'पद्मावती' को लेकर धमकी दे डाली है।
विज्ञापन

2 of 7
Sadhvi Deva Thakur
ये हैं देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर। इन्होंने करणी सेना को नकली बताते हुए करणी सेना से अपने को अलग करने की घोषणा की है। उन्होंने नई करणी सेना बनाने के संकेत दिए और कहा कि पद्मावती फिल्म का विरोध जारी रहेगा। वे हरियाणा के भिवानी में एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 7
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा है कि यदि फिल्म नाम बदलकर भी रिलीज हुई तो देशभर में महातांडव होगा। वे लोग इतिहास नहीं बदलने देंगे। यदि इतिहास बदलने की कोशिश की गई तो उन्हें दोबारा इतिहास रचना पड़ेगा। पद्मावती को किसी भी कीमत पर हरियाणा में चलने नहीं दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानियां क्यों ना देनी पड़ें।

4 of 7
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि सरकार, भंसाली व अंबानी जैसे लोग इस गलतफहमी में ना रहें कि यह एक गिदड़ भभकी है। ये चेतावनी शेरों की दहाड़ है और वक्त आने पर ठेस पहुंचाने वाले लोगों को जवाब दे देंगे। अगर 16 हजार रानियां हमारे गौरव के लिए जौहर कर सकती हैं तो 11 करोड़ क्षत्रिय उनका सम्मान बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर ने करणी सेना और रामपाल समर्थकों में सांठगांठ के आरोप भी लगाए। साध्वी ने कहा कि 25 दिसंबर को भिवानी रैली में जिस प्रकार असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया उससे आहत होकर वो करणी सेना से त्यागपत्र दे रही है। उन्होंने दावा किया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भवानी ठाकुर व कई जिलों के प्रधान भी उनके साथ त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर ने करणी सेना को नकली बताया और कहा कि वे नई करणी सेना का गठन करेंगी और पद्मावती फिल्म के विरोध में लड़ाई जारी रखेंगी। साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि करणी सेना की सीएम मनोहरलाल व पीएम मोदी पर असभ्य टिप्पणी गलत है। उन्होंने करणी सेना पर आरोप लगाया और कहा कि करणी सेना के पदाधिकारी स्वार्थ के वशीभूत होकर सरकारी पद पाने के लालच में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। वे अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हाल ही उन्होंने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत में जो राम बोलता है उसे ही यहां रहने का हक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें