फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बजते ही 12, चंडीगढ़ में गूंजा ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018’, देखिए कैसे मना जश्न

Mon, 01 Jan 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
नए साल का जश्न
घड़ी की सूइयों ने जैसे ही 12 बजाए, चंडीगढ़ में गूंजने लगा ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018’ और सेलिब्रेशन में डूब गए लोग। तस्वीरों में देखिए कैसे मना जश्न।
विज्ञापन

2 of 7
नए साल का जश्न
चंडीगढ़ में नए साल के स्वागत की खुमारी देर रात तक जारी रही। हल्की धुंध से भरी 31 दिसंबर की रात को ट्राइसिटी के सभी डिस्को, क्लब और होटल लोगों की भीड़ से भरी रहे। डिस्को और होटलों में लोगों ने डीजे की धुन पर नए साल का स्वागत किया तो क्लबों में लोगों ने लाइव संगीत सुनकर।
विज्ञापन

3 of 7
नए साल का जश्न
12 बजते ही लोग सड़कों पर उतर आए और गाड़ियों के स्टीरियो बजाकर खूब धमाल मचाया। सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर नीलम सिनेमा के पीछे सड़क युवाओं का ही हुजूम था। कुछ गाड़ियों पर चढ़कर डांस कर रहे थे तो काफी लोग गाड़ियों से नीचे उतरकर न्यू ईयर को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे थे।

4 of 7
नए साल का जश्न
नूरां सिस्टर्स, बब्बू मान और अली ब्रदर्स ने नए साल के समारोह के दौरान चंडीगढ़ सेक्टर-51 में खूब रंग जमाया। यह आयोजन नेत्रहीन बच्चों को समर्पित था और जिसका आयोजन किया था सेक्टर-51 में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने।
विज्ञापन

5 of 7
नए साल का जश्न
सेक्टर-17 प्लाजा में नए साल के जश्न के मौके पर युवाओं ने खूब हुड़दंग किया। कुछ युवक प्लाजा में लगे लाइटों के पोल पर चढ़ गए। उन्हें नीचे उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के समझाने के बाद भी कुछ लोग नहीं मानें। आखिर में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।
विज्ञापन

6 of 7
नए साल का जश्न
शराब पीकर कार चलाने वाले और डिस्कों के बाहर हुड़दंगियों से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। एसएसपी जगदाले निलांबरी विजय ने रविवार रात सभी डिस्को का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नए साल का जश्न
12 बजते ही उत्साही युवाओं का हुजूम सड़कों पर उतर आया। किरण थियेटर से लेकर अरोमा चौक तक जबरदस्त जाम लग गया। जाम का एक कारण यह भी था कि पुलिस के इस रोड पर नाके थे। धीमी रफ्तार होने के कारण सड़कों पर जाम लगा। हालांकि देर रात पुलिस हुड़दंगियों से जूझती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें