मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सतीश के लिए परिजन तलाश रहे थे अच्छा रिश्ता
झज्जर के गांव माडोठी के रहने वाले राजबीर ने बताया कि उसका छोटा भाई सतीश (28) 3 साल से रोहतक में कोच है। पिता राजेंद्र आर्मी से रिटायर्ड हैं। वह अविववाहित था, जिसके लिए परिजन अच्छा रिश्ता तलाश रहे थे। बहुत जल्द ही परिजनों ने उसके हाथ पीले करने थे। मगर किसी को क्या पता था, परिजनों को जवान बेटे की अर्थी को असमय कंधा देना पड़ेगा।