फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेपः 'निर्भया' से हुई दरिंदगी का एक और राज, रूह कंपा देने के लिए काफी है

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
रोहतक की 'निर्भया' पर दरिंदगी की हद भर तक बलात्कारियों ने सितम ढाए, पोस्मॉर्टम रिपोर्ट इसकी गवा है। वहीं एक ऐसा राज भी है, जो रूह कंपा देगा आपकी।
विज्ञापन

2 of 8
rohtak rape
प्राइवेट पार्ट में धारदार चीज डालकर घुमाया गया
रोहतक स्थित पीजीआईएमएस फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. एस के धत्तरावाल ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपियों ने युवती के प्राइवेट पार्ट में कोई नुकीली चीज डाल दी। हो सकता है कि यह चीज चाकू हो, जिसे डालने के बाद घुमाया भी गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत किया। इसके अलावा भी प्राइवेट पार्ट के अंदर से कई चीजें मिली हैं।
विज्ञापन

3 of 8
rohtak rape
फूड पाइप गायब मिली
पोस्टमॉर्टम में यह बात सामने आई है कि किसी वजनदार और धारदार हथियार से किया गया हमला पीड़िता के मौत का मुख्य कारण था। युवती की ग्रासनली गायब मिली है। युवती के वक्षस्थल पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं। युवती के चेहरे, जीभ, आंखों, कानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। चेहरे की हालत ऐसी कर दी गई कि पहचानना मुश्किल हो जाए।

4 of 8
rohtak rape
युवती के सिर की एक भी हड्डी सलामत नहीं मिली
डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि युवती की मौत सिर कुचलने से भी हुई। सिर और चेहरे पर कई वार करने से सारी हड्डियां टूटी हुईं थीं। हड्डियां और केवल टूटा जबड़ा मिला है। धड़ पर चोट के निशान नहीं हैं। लिवर में कोल्ड ड्रिंक्स के साथ मिक्स नशीला पदार्थ मिला है, जबकि बच्चादानी सुरक्षित है। खोपड़ी में कई तरह के घाव मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Rohtak gang rape
पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई
गौरतलब है कि 13 मई को एक महिला के साथ बर्बरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला का मामला सामने आया। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई। घटना 9 मई की है, लेकिन शव 13 मई को बरामद रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से बरामद हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
Rohtak gang rape
काम से लौटते समय ले गए थे साथ
पुलिस के मुताबिक, महिला जिस समय काम से वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया। अपहरणकर्ता किडनैप करने के बाद पीड़िता को किसी सुनसान जगह ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। पोस्टमार्ट्म करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। उसके शरीर के अंदर काफी चोंटे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
Rohtak gang rape
मृतका ने शादी से इंकार कर दिया था
दरअसल, सुमित युवती को पसंद करता था। वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसे शादी के लिए इनकार कर दिया। बस यही बात सुमित को चुभ गई। वह युवती से बदला लेने की साजिश रचने लगा। उसी साजिश के तहत उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहली युवती का अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। तीन दिन तक उसके साथ हैवानियत का खेल खेला।
विज्ञापन

8 of 8
rohtak rape
न केवल खुद रेप किया, दोस्त से भी कराया
फिर उसे बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। उसकी पहचान छिपाने के लिए गैंगरेप के बाद ईंट और पत्थरों से लड़की का सिर बेरहमी से कुचला दिया। अब पुलिस का कहना है कि लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी। सुमित ने ना सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, बल्कि हत्या से पहले साथियों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। उस पर बेपनाह जुल्म ढाया। तब तक उसे दर्द दिया, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें