फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तीनों सेनाओं की इस ताकत को देखकर थर्रा जाएंगे दुश्मन, देखिए खासियतें

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
भारतीय सेना के तीनों अंगों की इस ताकत को देखकर अब दुश्मन थर्रा जाएगा। इसकी खूबियां इतनी हैरान कर देने वाली हैं कि जानकर आपको फक्र महसूस होगा।
विज्ञापन

2 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस अब देश में जल, थल और वायु सेना की ताकत को और बढ़ाएगी। इससे दुश्मन देशों को भी थर्राना पड़ेगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत ब्रह्मोस एयरोस्पेस केविशेषज्ञ इसमें जुटे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के वैज्ञानिकों ने अमर उजाला को बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल को अपग्रेड किया जा रहा है, बहुत जल्द इसे सेना की तीनों विंग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
थल सेना को सौंपी जाने वाली अपग्रेडेड सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस अब दुश्मन पर घना (काफी भीतर तक) प्रहार करेगी। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस केअधीनस्थ ब्रह्मोस एरोस्पेस के वैज्ञानिकों ने रिसर्च के  बाद इस सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस की रेंज को काफी बढ़ाया है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के एक सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि अभी तक इसकी मिसाइल की रेंज 290 किमी थी, लेकिन अब इसकी मारक रेंज को 450 किमी किया गया है।

4 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
विशेषज्ञों ने ब्रह्मोस मिसाइल के साफ्टवेयर को अपग्रेड किया है। इसका वजन (कैनेस्टर समेत) 3.9 टन है, बिना कैनेस्टर के वजन 3 टन है। इसके वजन केसाथ साफ्टवेयर को अपग्रेड कर इसकी मारक रेंज को 160 किमी अधिक बढ़ाया गया है। ब्रह्मोस से जल सेना (नेवी) अब पानी से पानी ही नहीं, बल्कि पानी से जमीन पर भी मार करेगी। इसकी मारक रेंज फिलहाल 290 किमी ही रहेगी।

 
विज्ञापन

5 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
खास बात यह कि इस सुपरसोनिक मिसाइल को नेवी अब पानी के भीतर से जमीन पर मौजूद टारगेट पर निशाना साधेगी। इस तरह भारत ‘सी-टू लैंड’ अटैक करने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में भी शामिल हो जाएगा। सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि दरअसल नेवी को सौंपे जाने वाली इस मिसाइल में सी-टू-लैंड का एक  खास साफ्टवेयर वर्जन मिसाइल में इंस्टाल किया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
अब नेवी पानी के भीतर से ही जमीन पर मौजूद अपना टारगेट सेट करेगी और फिर सुपरसोनिक  मिसाइल को छोड़ देगी। अभी तक  नेवी पानी के भीतर ही अपने टारगेट पर अटैक करती थी। ब्रह्मोस वायुसेना की ताकत को भी बढ़ाएगी। इस सुपरसोनिक मिसाइल को सुखोई-30 एमकेआई में फिट किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है।

 
विज्ञापन

7 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
सीनियर विशेषज्ञ के अनुसार सुखोई एयरक्राफ्ट वायुसेना का बेहतरीन एयरक्राफ्ट है, लेकिन अब चूंकि इस एयरक्राफ्ट में ब्रह्मोस को फिट किया जा रहा है, तो इससे इस एयरक्राफ्ट की मारक क्षमता दुश्मन के लिए और खतरनाक हो जाएगी। उनके अनुसार इस प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है। जल्द इसे वायु सेना को सौंपा जाएगा।

8 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
भारत में ब्रह्मोस अब ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल बन जाएगी, जिससे एक साथ जल, थल और पानी से दुश्मन पर अटैक किया जाएगा। आर्मी के पास मौजूद इस सुपरसोनिक मिसाइल की मारक क्षमता को 160 किमी अधिक किया जाएगा। मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी है, लेकिन अब 450 किमी की जाएगी। अपग्रेडेड मिसाइल का वजन (कैनेस्टर समेत) 3.9 टन है।
विज्ञापन

9 of 9
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
एयरफोर्स के लड़ाकू जहाज सुखोई-30 एमकेआई के साथ फिट किया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत आल इंडिया-रशिया ज्वाइंट वेंचर (ब्रह्मोस एयरोस्पेस) के सहयोग से चल रहा प्रोजेक्ट। ब्रह्मोस एयरोस्पेस विंग ने सफल परीक्षण कर लिया है, अब जल्द सेना की तीनों विंग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें