अगर आप कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं तो यह नुस्खा अपनाएं। पेट की बीमारियां ठीक होंगी और जवानी भी कायम रहेगी। जानिए कैसे होगा फायदा।
विज्ञापन
2 of 5
acidity
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के प्रसिद्ध निजी अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. परमेश्वर अरोड़ा शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में बजरंग भवन के सहकारी बैंक के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर आप एक बार में दो सौ एमएल से ज्यादा पानी पीते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। अगर ऐसा करते हैं तो पेट की गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
acidity
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि कब्ज और गैस जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए एक बार में केवल दो सौ एमएल पानी पीयें। आयुर्वेद शास्त्रों और शोध के आधार पर यह सामने आया कि पेट की बीमारियों को ठीक करने के लिए व्यक्ति को कम से कम मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही गाय का दूध पीना चाहिए। गाय का दूध पीने से पेट में गैस बनने की समस्या खत्म होती है और इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।
4 of 5
एसिडिटी
- फोटो : getty
गाय का दूध पीने से असमय खो चुका यौवन भी लौट आता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौराणिक वेदों एवं आयुर्वेद के तहत सम्यक जल सेवन विधि के अनुसार ही पानी ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि पेट के सभी रोग अग्नि की मंदता के कारण ही उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक जल पीने की सलाह दे रहा है, जो गलत है।
व्यक्ति को दिन में डेढ़ से दो लीटर जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। दोपहर और रात के समय भोजन करने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीएं, लेकिन यह पानी भी थोड़ा-थोड़ा करके पीएं।