रिलायंस जियो अब एक और धमाका करने जा रहा है। अब मोबाइल के बाद जियो इन सरकारी कॉलेजों को फ्री वाई-फाई की सुविधा देने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दरअसल, पंजाब की शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने एलान किया है कि सूबे के सभी 48 सरकारी कॉलेजों में वाई-फाई की मुफ्त सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए चौधरी की मौजूदगी में उच्च शिक्षा विभाग और रिलायंस जिओ के बीच एक समझौता भी हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
mobile
इस पर विभाग के सचिव अनुराग वर्मा और रिलायंस के स्टेट हेड टीपीएस वालिया ने हस्ताक्षर किए। इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग भी ऐसा समझौता कर चुका है।
4 of 7
Free WiFi
चौधरी ने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को सूचना-तकनीक से जोड़ने के मकसद से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई की सुविधा का एलान किया था। जिसके पहले चरण में कॉलेज कैंपस वाई-फाई किए जा रहे हैं। इसके बाद एडेड कॉलेजों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
वाई-फाई
चौधरी ने कहा कि सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द रिलायंस जिओ की टीमों के साथ तालमेल करके कैंपस में उचित जगह उपलब्ध कराएं। वाई-फाई सिस्टम को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
6 of 7
इसके लिए किसी भी कॉलेज या स्टूडेंट को भुगतान नहीं करना होगा। वालिया ने कहा कि एक साल के लिए हर टीचर और विद्यार्थी को 20 एमबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा।
भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रतिबंधित साइट्स को ब्लॉक किया जाएगा। इस मौके पर डीपीआई कॉलेज परमजीत सिंह, रिलायंस जिओ के मार्केटिंग हेड वैभव मेहरा भी मौजूद थे।