फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल रहने का जुनून था इस IAS में, गोल्ड मेडल मिला था, मौत पर सस्पेंस गहराया

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
एक आईएसएस अफसर, जिसमें अव्वल रहने का जुनून था और हाल ही में गोल्ड मेडल जीता था। उसके साथ ऐसा हादसा हो गया कि मौत पर सस्पेंस गहरा गया।
विज्ञापन

2 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
बात हो रही है दिल्ली में स्वीमिंग पूल में डू​बे आईएएस आशीष दहिया की। आशीष दहिया की मौत ने उनके परिजनों, दोस्तों और विभाग के लोगों का दिल झकझोर दिया है। आशीष दहिया ने पुलिस और आईआरएस की ट्रेनिंग ली थी और आईएएस की ट्रेनिंग पूरी होने की कगार पर थी। वह बहुत अच्छा तैराक था, उसके बावजूद डूबने से मौत होना सभी को संदिग्ध लग रहा है। इसलिए गहराई से जांच की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था। पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए। महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी।

 

4 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घो​षित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया। पढ़ाई में शुरू से ही तेज दिमाग रहे आशीष को एडवंचर बहुत पसंद था। वह मौका मिलते ही अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में चले जाते थे। पर्वतारोहण उनका शौक था और वह लोगों के बीच में लोकप्रिय थे।
विज्ञापन

5 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया 2016 में आईएएस बने थे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी में ट्रेनिंग के लिए चले गए थे। आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटे थे। आशीष दहिया को ट्रेनिंग पूरी होते ही पोस्टिंग भी मिल गई थी। वहां ज्वाइन करने से पहले ही वह परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने के लिए आए थे।
विज्ञापन

6 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बतौर एडीसी पोस्टिंग मिली थी। वहीं आशीष दहिया ट्रेनिंग में ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहे थे और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के फेस-1 के अंतिम चरण में मूलभूत आर्थिक सिद्धांत एवं पंचवर्षीय योजनाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक मिला था। इसलिए परिवार समेत आसपास के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
विज्ञापन

7 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
जब वे गांव आए थे तो उन्होंने एक ही बात कही थी कि युवाओं से हर किसी को सबसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं, जो देश की दिशा व दशा बदलने में सबसे अहम होते है। पर इसके लिए अव्वल रहने का जुनून होना जरूरी है, तभी कुछ बन पाएंगे और देश के कुछ कर पाएंगे। 30 वर्षीय आशीष हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू गांव के रहने वाले थे। जन्म 15 जनवरी 1986 को हुआ था।

8 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष के पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं। आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया। आशीष ने भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी भी की।
विज्ञापन

9 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष के पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं। आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया। आशीष ने भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें