फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

Tue, 03 Mar 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
डेढ़ साल की बच्ची को जिन हाथों में सौंपकर वह दूध लेने गई, उसी ने इंसानियत को तार-तार करते हुए बच्ची की आबरू लूट ली। अब मां पछता रही है कि क्यों दरिंदे को पहचानने में वह भूल कर बैठी।
विज्ञापन

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

2 of 6
इंसानियत को तार-तार करने का ये मामला सोनीपत में सामने आया। यहां पर एक युवक ने डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म के बाद से बच्ची की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है

विज्ञापन

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

3 of 6
जानकारी अनुसार मूल रूप से बिहार का रहने वाला परिवार काफी समय से शहर की एक कॉलोनी में रहा था। रोजमर्रा की तरह परिवार का मुखिया सोमवार को भी घर पर पत्नी और बच्चों को छोड़कर काम पर चला गया था। सुबह लगभग 9.30 बजे उनके घर एक मिलने वाला संतोष आ गया।

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

4 of 6
संतोष मूल रूप से पिपराठोर, मधुबनी, बिहार का रहने वाला है और वह भी काफी समय से कबीरपुर स्थित एक मिष्ठान भंडार में काम करता है। संतोष के आने पर महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को संतोष के हवाले कर खुद दूध लेने चली गई। इसी दौरान आरोपी संतोष ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात कर डाली।
विज्ञापन

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

5 of 6
जब बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी है और संतोष भी गायब है। पड़ोसियों ने तुरंत बच्ची को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। रक्त स्त्राव बंद न होने के कारण बच्ची को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी डेढ़ साल की बच्ची तो बख्श देता दरिंदा'

6 of 6
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन भी अस्पताल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बच्चे की स्थिति देखी और डॉक्टरों से बातचीत भी की। कविता जैन ने इस मामले की कड़ी भर्त्सना करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें