फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल में है एक ऐसा 'हथियार', जिसने इसे बनाया दुश्मनों का 'काल'...बचने की गुंजाइश ही नहीं

Wed, 29 Jul 2020 01:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
अत्याधुनिक फाइटर जेट राफेल में एक ऐसा हथियार फिट है, जो इसे दुश्मनों का 'काल' बनाता है, क्योंकि उससे बचने की गुंजाइश ही नहीं है। छिपना तक बेकार साबित हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
3700 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखने वाले फाइटर जेट राफेल में राडार पर एक टन का कैमरा लगा है। यही सुविधा इसे तमाम लड़ाकू विमानों से पूरी तरह से अलग करती है। एक टन के कैमरे से इसका निशाना अचूक होगा। कैमरा इतना सेंस्टिव(संवेदनशील) है कि जमीन पर छोटी से छोटी चीज को भी इससे देखा जा सकेगा। साधारण शब्दों में यदि कहा जाए तो इससे मछली की आंख यानि पिन प्वाइंट पर आसानी से निशाना लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल की तैनाती के लिए एक ऐसी स्क्वाड्रन को जिंदा किया गया है, जिसे एयरफोर्स ने समाप्त कर दिया था। इस स्क्वाड्रन का नाम है 17 गोल्डन एरो। पिछले साल वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष बीएस धनोआ ने इसको जिंदा किया था और अब यही स्क्वाड्रन अंबाला में राफेल की कमान संभालेगी।

4 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
सात प्रशिक्षित पायलट इन पांच राफेल लड़ाकू विमानों को भारत तक सकुशल उड़ा कर लाए। यह सात पायलट करीब एक साल से फ्रांस में राफेल के संचालन की ट्रेनिंग ले रहे थे। अब ये पायलट भारत में अन्य पायलटों को प्रशिक्षण देंगे और खुद भी फ्रांस में ट्रेनिंग लेते रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला स्टेशन से 40 से 45 मिनट के बीच राफेल पाक और चीन बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल तैनाती के सात दिन के भीतर ही राफेल को एलएसी पर तैनात होना है। राफेल एलएसी से ही एलओसी पर भी कड़ी निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल एयरक्राफ्ट सरहद पार किए बिना दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखता है। बिना एयर स्पेस बॉर्डर क्रॉस किए राफेल पाकिस्तान और चीन के भीतर 600 किलोमीटर तक के टारगेट को पूरी तरह से प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यानी अंबाला से 45 मिनट में बॉर्डर पर राफेल की तैनाती और फिर वहीं से टारगेट लोकेट कर पाकिस्तान और चीन में भारी तबाही का इंतजाम इंडियन एयरफोर्स ने कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें