फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafale India: पांच हथियार, जो राफेल को बनाते हैं दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान

Wed, 29 Jul 2020 01:07 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
हम आपको बता रहे हैं उन हथियारों के बारे में, जो राफेल को दुनिया का सबसे खतरनाक और घातक लड़ाकू विमान बनाते हैं। पांच क्लिक करके जानिए...
विज्ञापन

2 of 7
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
3700 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखने वाले फाइटर जेट राफेल के भारत आने से न केवल एयर डिफेंस को मजबूती मिलेगी, बल्कि विजिलेंस भी मजबूत हो जाएगा। परमाणु हथियार समेत तमाम मारक हथियारों को इसके माध्यम से लॉन्च किया जा सकेगा। हथियारों की स्टोरेज के लिए छह महीने की गारंटी भी होगी।
विज्ञापन

3 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल में राडार पर एक टन का कैमरा लगा है। यही सुविधा इसे तमाम लड़ाकू विमानों से पूरी तरह से अलग करती है। एक टन के कैमरे से इसका निशाना अचूक होगा। कैमरा इतना सेंस्टिव(संवेदनशील) है कि जमीन पर छोटी से छोटी चीज को भी इससे देखा जा सकेगा। साधारण शब्दों में यदि कहा जाए तो इससे मछली की आंख यानि पिन प्वाइंट पर आसानी से निशाना लगाया जा सकेगा।

4 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल एक मिनट में करीब 60 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इससे भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी। अभी तक भारतीय वायुसेना का मिग विमान अचूक निशाने के लिए जाना जाता था था, लेकिन राफेल का निशाना इससे भी ज्यादा सटीक होगा। राफेल विमान फ्रांस की कंपनी द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है।
विज्ञापन

5 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल युद्ध के समय अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। हवाई हमला, जमीनी समर्थन, वायु वर्चस्व, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध ये सारी राफेल विमान की खूबियां हैं। तकनीक में उन्नत यह विमान हवाई निगरानी, ग्राउंड सपोर्ट, इन डेप्थ स्ट्राइक, एंटी-शर्प स्ट्राइक और परमाणु अभियानों को अंजाम देने में दक्ष है। इसमें मल्टी मोड रडार लगे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल अधिकतम भार उठाकर इसके उड़ने की क्षमता 24500 किलोग्राम है। विमान में ईंधन क्षमता 17 हजार किलोग्राम है। यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है। हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता। 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
150 किलोमीटर की दूरी तक इससे दागी जाने वाली मिसाइल दुश्मन की नजर में जल्दी से नहीं आती। साथ ही यह हवा से जमीन पर मार करने में भी सक्षम है। स्कैल्प मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर है। राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा और 3700 किलोमीटर तक मारक क्षमता। राफेल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें