फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: पोस्टमार्टम से पहले पुलिस ने क्यों लिए शूटर रूपा और मनु के फिंगरप्रिंट, जानें वजह

Fri, 22 Jul 2022 07:03 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु की अंगुलियों के निशान पंजाब पुलिस ने लिए हैं। इन निशानों के जरिये पुलिस कई अहम सुराग की तलाश करेगी। पुलिस इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सिस्टम के जरिये दोनों शार्प शूटरों की पूरी कुंडली को खंगालेगी। इस सिस्टम के जरिये पुलिस को पता चलेगा कि दोनों ने देश में किन-किन राज्यों में अपराध किए हैं और उनके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Amritsar Encounter - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाने वाले दोनों गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु की जानकारी पंजाब पुलिस को तब लगी जब बाइक पर उन दोनों की फुटेज वायरल हुई। इसके बाद से पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। विपक्षी दलों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ दिखावा कर रही है, जबकि हत्यारे पंजाब में ही छिपे हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा। - फोटो : एएनआई/संवाद
मूसेवाला की हत्या करने वाले 52 दिनों से फरार चल रहे दोनों शूटरों की बुधवार को जानकारी मिली। पुलिस को यह भी पता चला कि दोनों हत्यारे पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस को दोनों शूटरों की लोकेशन अमृतसर के गुलालीपुर गांव में मिली। पूरी योजना के साथ पुलिस ने दोनों को गांव में घेर लिया। दोनों ओर से चली पांच घंटे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शूटरों को मार गिराया। गुरुवार को पोस्टमार्टम से पहले पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों की अंगुलियों के निशान लिए और उन्हें संरक्षित कर लिया। 

4 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : एएनआई
गैंगस्टरों की चेन तोड़ने में मिलेगी मदद
पंजाब पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि दोनों शूटरों से मिलने वाले सुरागों के जरिये सूबे में गैंगस्टरों की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस को दोनों के पास से कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनकी मदद से पुलिस को गैंगस्टर कल्चर खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज होगा दोनों का पोस्टमार्टम
मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को नहीं हो पाया। कानूनी प्रक्रिया में ही पूरा दिन बीत गया। शाम को दोनों शव सिविल अस्पताल से गुरु नानक देव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए गए। उम्मीद है शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड करेगा। इसमें दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के होंगे जबकि एक सिविल अस्पताल का होगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।  
 
पुलिस को अभी तक कई अहम सुराग मिल चुके हैं, जिन पर पुलिस छानबीन कर रही है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों शूटरों से भी कुछ बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। - गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें