फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपी सिंह बडनोर बने पंजाब के नए राज्यपाल, जानिए उनकी 7 खास बातें

Thu, 18 Aug 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता वीपी सिंह बदनौर को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जानिए उनकी 7 खास बातें।
विज्ञापन

2 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
12 मई 1948 को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में जन्मे वीपी सिंह बडनोर ने अभी हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा किया है, साथ वे अजमेर के मायो कॉलेज से भी जुड़े हैं। पंजाब के राज्यपाल का पद लंबे समय से रिक्त था। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ही पंजाब का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
इससे पूर्व पंजाब के विधिवत राज्यपाल शिवराज पाटिल थे। 21 जनवरी 2015 को उनका कार्यकाल पूरा हुआ था। इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल को ही पंजाब का भी का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। नवनियुक्त राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले है।

4 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
वीपी सिंह बडनोर एक किसान, और पर्यावरणविद् हैं। उन्होंने अजमेर के मायो कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में बीए ऑनर्स किया है। 25 नवंबर 1978 को उनकी शादी अलका सिंह से हुई। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। 1977-80, 1985-90, 1993-98 और 1998-99 में राज​स्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
पिछली बार राज्यसभा टिकट कटने के बाद वह खफा थे। अब पार्टी ने राज्यपाल बनाकर उन्हें संतुष्ट किया है। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे है वह राजस्थान में 1998-99 में सिंचाई मंत्री भी रह चुके है। 1999 से 2004 तक वह लोकसभा सदस्य व राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी रह चुके है।
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
बता दें, पंजाब के राज्यपाल के पास ही केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक का भी जिम्मा होता है। अब तक यह जिम्मेदारी हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सोलंकी संभाल रहे थे। अब पंजाब के राज्यपाल की नियुक्ति हो जाने के बाद सोलंकी पर काम का दबाव कुछ कम होगा।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली गोल्फ क्लब, दिल्ली जिमखाना क्लब और बॉम्बे जिमखाना क्लब के सदस्य हैं। तैराकी के शौकीन हैं, स्कूल लेवल पर नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। उधर, वीपी सिंह को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी - फोटो : PTI
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पंजाब सहित देश के तीन राज्यों को नए राज्यपालों तथा एक उपराज्यपाल का ऐलान किया है। नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर, वीपी सिंह बडनोर को पंजाब और बनवारीलाल पुरोहित को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जगदीश मुखी को अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें