फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को लेकर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्यार करने वाले ध्यान से पढ़ लें

Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
प्रेमी जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
शादी करने को लेकर एक याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। प्यार करने वाले ध्यान से पढ़ लें, फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
marriage
दो बच्चों का पिता पहली पत्नी की मंजूरी के बिना दूसरी शादी कर सुरक्षा के लिए गुहार लगाए तो वह अदालत से राहत की उम्मीद कैसे कर सकता है। यह न्याय के खिलाफ है और इस तरह के प्रेमी जोड़े को कोई राहत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
marriage
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एबी चौधरी ने यह आदेश मेवात निवासी मोहम्मद राशिद की याचिका को खारिज करते हुए जारी किए। याचिका खारिज करते हुए बेंच ने कहा कि युवक की पहली पत्नी जिंदा है और बिना उसकी मंजूरी के यह शादी की गई।

4 of 7
marriage
बेंच ने कहा कि यदि इस जोड़े को सुरक्षा दी जाती है तो यह न्याय के संतुलन को बिगाड़ने वाली बात होगी। इसी बीच दो बच्चों के पिता के साथ जाने वाली युवती के भाई की ओर से एडवोकेट एमडी खान ने सुरक्षा दिए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

5 of 7
marriage
खान ने कहा कि जो व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, अपनी पहली पत्नी की मंजूरी के बगैर दूसरी शादी कर रहा है, उसे सुरक्षा दी जाती है तो गलत उदाहरण पेश होगा। शरीयत भी इसकी अनुमति नहीं देती कि पहली पत्नी के रहते और उसकी अनुमति के बिना शौहर दूसरी शादी कर सके।
विज्ञापन

6 of 7
marriage logo
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सुरक्षा देने को न्याय के संतुलन के खिलाफ करार देते हुए सुरक्षा सहित किसी भी राहत से साफ इनकार कर दिया। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा गया था कि परिजनों की मंजूरी के खिलाफ शादी की है और उसकी जानमाल को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage logo
याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से अपील की कि याचिकाकर्ता और जिस लड़की से उसने शादी की है, उन दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार को आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें