फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मुंशी ऐसी हरकतें करता था, 27 साल की लेडी कांस्टेबल फंदे पर झूल गई

Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब पुलिस लेडी कांस्टेबल ने सुसाइड की
पिता की मौत के बाद मां को पुलिस में नौकरी मिली। मां की हत्या कर दी गई तो नौकरी बेटी को मिल गई, लेकिन उसने भी फंदा लगा लिया। देखिए ये रही वजह।
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब पुलिस लेडी कांस्टेबल ने सुसाइड की
मामला पंजाब के लुधियाना का है। हलवारा में अपने ही थाने के मुख्य मुंशी निर्भय सिंह द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान पंजाब पुलिस की 27 वर्षीय कांस्टेबल अमनप्रीत कौर ने सुसाइड कर ली। शुक्रवार रात को थाना जोधा की महिला बैरक में पंखे से फंदा पर लटकी मिली। घटना से रोष में आए लोगों ने शनिवार पूरा दिन थाना जोधा का घेराव किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
पंजाब पुलिस लेडी कांस्टेबल ने सुसाइड की
पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर छह घंटे तक लुधियाना रायकोट रोड जाम किया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी सुरजीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर थाना जोधा के प्रभारी मोहन दास को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। थाना जोधा के मुख्य मुंशी निर्भय सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

4 of 10
पंजाब पुलिस लेडी कांस्टेबल ने सुसाइड की
फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। मृतक कांस्टेबल अमनप्रीत कौर के भाई गुरिंदर सिंह गौरव के लिए पंजाब पुलिस में नौकरी की सिफारिश भी कर दी गई है। एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी द्वारा की जाने वाली जांच की निगरानी खुद एसएसपी ही करेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
Ludhiana suicide
एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक अमनप्रीत कौर के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। उसके एसएमएस, वाट्सऐप, फेसबुक के सभी रिकार्ड चेक किए जाएंगे। इसके अलावा तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर अमनप्रीत कौर के शव का रविवार को सुधार के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 10
Ludhiana suicide
जानकारी के अनुसार अमनप्रीत कौर ने एक सप्ताह पहले डीएसपी दाखा जसमीत सिंह को मुख्य मुंशी निर्भय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। निर्भय सिंह पर कार्रवाई के बजाय अमनप्रीत कौर की ड्यूटी जोधा से बदल कर दाखा डीएसपी दफ्तर में लगा दी गई। शनिवार को थाना जोधा में तैनात अन्य महिला कांस्टेबल राजविंदर कौर की मां का आपरेशन होने के कारण अमनप्रीत को दोबारा जोधा थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

7 of 10
Ludhiana suicide
पुलिस के मुताबिक रात को अमनप्रीत कौर कुछ देर आराम करने की बात कह महिला बैरक में चली गई और वहां पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक अमनप्रीत के भाई गुरिंदर के बयान पर थाना जोधा में देर रात को ही मुख्य मुंशी निर्भय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को रात तीन बजे शहीद करतार सिंह सराभा मैमोरियल अस्पताल में रखवा दिया था।

8 of 10
ludhiana suicide
मृतक अमनप्रीत कौर के भाई गौरव और बहन नवदीप कौर ने कहा कि उनकी बहन निर्भय सिंह से काफी परेशान थी। उसने यह बात कई बार उन्हें बताई थी। उच्चाधिकारियों को शिकायत के बावजूद निर्भय सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने फंदा नहीं लगाया बल्कि, थाना जोधा के मुंशी निर्भय सिंह ने उसका कत्ल कर शव पंखे से लटकाया है।

9 of 10
Ludhiana suicide
खंडूर की रहने वाली महिला कांस्टेबल अमनप्रीत कौर की ड्यूटी पहले थाना जोधा में ही थी, जहां उसे मुंशी निर्भय सिंह परेशान करता था। तीन चार दिन पहले खुद अमनप्रीत कौर मुल्लांपुर के डीएसपी के सामने पेश हुई थी और मुंशी की हरकतें बताई थीं। इसी बात के चलते अमनप्रीत कौर का तबादला थाना जोधा से डीएसपी दफ्तर मुल्लांपुर किया गया था। शुक्रवार को अमनप्रीत कौर को वापस जोधा थाना भेजा गया।
विज्ञापन

10 of 10
Ludhiana suicide
मां की हत्या के बाद मिली थी नौकरी
मृतका के पिता कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस में सिपाही थे। 2000 में उनकी मौत के बाद उनकी मां परमजीत कौर को पुलिस में नौकरी मिल गई। 2004 में परमजीत कौर की हत्या हो गई। 2014 में अमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गई। मूल रुप से गांव खंडूर का रहने वाला अमनप्रीत कौर का परिवार पिछले 15 बीस साल से सुधार बाजार में रह रहा था। घर में अमनप्रीत कौर ही अकेले कमाने वाली थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें