प्रताप सिंह बाजवा
- फोटो : फाइल फोटो
कादियां विधानसभा क्षेत्र
कादियां विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सत्ता में एक अहम हलका माना जाता है जिसका कारण पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा। जिन्होंने अपना विधानसभा का आखिरी चुनाव 2007 में काहनूवान से लड़ा और विजयी हुए। बाजवा के बड़े कद के चलते उन्हें कांग्रेस ने 2009 में लोकसभा चुनाव में सिने स्टार विनोद खन्ना के खिलाफ मैदान में उतारा गया था और बाजवा ने खन्ना को शिकस्त भी दी। मौजूदा समय में कादियां से प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा विधायक हैं। वह अब भाजपा की टिकट पर बटाला से चुनाव लड़ रहे हैं। कादियां में मुख्य मुकाबला प्रताप सिंह बाजवा, शिअद के गुरइकबाल सिंह माहल, आप के जगरुप सिंह सेखवां के बीच है।