आरोपी बिल्डर राजीव सुंडा कोठियां बनाकर बेचने का काम करता है। वह करीब 12 साल से लुधियाना के मयूर विहार में रहता है। परिवार में पत्नी सुनीता (60), बेटा आशीष (35), बहू गरिमा और पोता सुचेत उर्फ बबला (13) थे। बेटा आशीष शेयर का काम करता था। पुलिस के अनुसार पड़ोस के लोगों का कहना है कि पूरा परिवार घर के अंदर ही रहता था, आसपास के लोगों के ज्यादा बातचीत नहीं करता था।