फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: मुख्यमंत्री बनते ही कैप्टन को तोहफा, मोम से बने अमरिंदर सिंह

Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कैप्टन को एक अनोखा तोहफा मिला। तोहफे की हाइट 5 फुट 8 इंच है। आप भी देख लीजिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
दरअसल, कलाकार चंद्रशेखर प्रभाकर ने कांग्रेस की जीत और कैप्टन के सीएम बनने की खुशी में उनकी 5 फुट 8 इंच की मोम की प्रतिमा तैयार की है। यह प्रतिमा मोम और फाइबर से बनाई गई है और इसे महानगर के प्रभाकर वैक्स म्यूजियम में रखा गया है। यह कांग्रेस सरकार और कैप्टन को उनका तोहफा है। उन्होंने परनीत कौर को भी इसके बारे में बताया था। यदि मुख्यमंत्री इस पुतले को मोती महल में रखना चाहेंगे तो वह उन्हें यह गिफ्ट कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कलाकार चंद्रशेखर प्रभाकर ने बताया कि पंजाब में दस साल के बाद कैप्टन के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी है। उन्होंने तीन महीने पहले से ही कैप्टन का पुतला बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार कैप्टन की सरकार ही बनेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के दौरान अधिकतर मजेंटा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसलिए उन्होंने उनकी पगड़ी का रंग मजेंटा रखा है। इसके अलावा वह हमेशा सफेद कुर्ता पहनते हैं।

 

4 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कलाकार चंद्रशेखर प्रभाकर ने बताया कि यह सब वह शौक के लिए ही करते हैं। असल में उनका कैमिकल का बिजनेस है। पिछले 12 साल से उन हस्तियों के मोम के पुतले बनाते हैं, जिन्होंने देश और समाज की भलाई के लिए कुछ किया हो। इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कल्पना चावला, पूर्व पीएम राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, मदर टैरेसा, द ग्रेट खली, सचिन तेंदुलकर और कपिल शर्मा के मोम के पुतले बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
हाल ही में कपिल शर्मा ने उन्हें अपना पुतला बनाने पर मुंबई बुलाकर बधाई दी थी और फोन भी गिफ्ट किया था। प्रभाकर ने बताया कि म्यूजियम में लोगों के फेवरेट सलमान खान और ऋतिक रोशन का पुतला लगाया है। करीब डेढ़ महीने पहले ही इसे तैयार किया है। सलमान खान ब्लू रंग के कोट पैंट में चश्मा लगाए हैं, जबकि ऋतिक रोशन लाल रंग के कोट पैंट में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें