देश के एक बहुत ही मशहूर हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ने एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है। यह बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह के लिए गोल्डन चांस है।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेटर हरभजन सिंह
हम बात कर रहे हैं, क्रिकेटर हरभजन सिंह की। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में जालंधर आए थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो वह चाहते हैं कि फिल्म में उनके किरदार को अभिनेता रणबीर सिंह निभाएं। उन पर फिल्म बनाने के लिए दो-तीन लोगों ने बात की थी, लेकिन किसी कारणवश वह आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
3 of 5
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने कहा कि वे अपनी बेटी हिनाया से बहुत प्यार करते हैं। भज्जी कहते हैं कि वे जब भी उसे देखते हैं, ऐसा लगता है मानो दुनिया की हर खुशी मिल गई हो। भज्जी ने कहा कि गीता के साथ उनका शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा चल रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से पिछले सात-आठ माह से ग्राउंड प्रैक्टिस नहीं कर पाए, लेकिन जल्दी ही वापसी करेंगे।
4 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
टर्बनेटर हरभजन सिंह का कहना है कि पंजाब में लगातार गिर रहे स्पोर्ट्स के ग्राफ को उठाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। नई सरकार को स्पोर्ट्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में खेलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्टेडियम और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ही बेहतरीन खिलाड़ी तैयार नहीं हो रहे। नई सरकार से उम्मीद है कि वह प्रदेश में खेलों की तरफ भी ध्यान देंगे।
भज्जी ने कहा कि खिलाड़ियों को कोचिंग देने से लेकर अच्छी डाइट तक देने के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। नई सरकार को इन सभी की तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। भज्जी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय उन्होंने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के समक्ष राज्य में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा था जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। अब वह इस प्रस्ताव को नई बनने वाली सरकार के पास जरूर रखेंगे।