फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

Thu, 22 Oct 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा,अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
जलने को यहां तैयार है 210 फुट का बना देश का सबसे उंचा बुराई का प्रतीक रावण। यह एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में नाम शामिल करने को तैयार। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

2 of 6
जलने को तैयार 210 फुट का बना देश का सबसे उंचा रावण। दरअसल देश के सबसे बड़े रावण के पुतले को बड़ी-बड़ी क्रेनों के माध्यम से हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा में 210 फुट ऊंचा पुतला उठाया गया। तनकर खड़े पुतले को दूर-दूर से देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

3 of 6
हालांकि दशहरा मेले के दौरान इस इलाके में जबरदस्त भीड़ और जाम का माहौल होता है, इसलिए बहुत से लोग देश के इस 210 फीट के सबसे ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले को देखने के लिए पहले ही आ जाते हैं।

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

4 of 6
बहुत से लोग यहां आकर रावण की पूजा अर्चना भी करते हैं। उधर, इस मेले का आयोजन करने वाले श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के संचालकों ने भी इस मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है। क्लब के संयोजक तेजिंद्र चौहान व प्रवक्ता तनवीर जाफरी ने बताया कि पुतले की बढ़ती ऊंचाई आतंकवाद, कन्या भ्रूण हत्या, सांप्रदायिकता, जातिवाद, जनसंख्या वृद्धि, भ्रष्टाचार व दहेज प्रथा आदि समाजिक कुरीतियों का प्रतीक है।
विज्ञापन

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

5 of 6
चौहान ने बताया कि विश्व के इस सर्वोच्च रावण के 70 क्विंटल वजनी पुतले के निर्माण में 35 क्विंटल लोहा, 25 क्विंटल बांस, 3 क्विंटल टाट बोरी, 2200 मीटर कपड़ा, 3 क्विंटल सुतली तथा 3 क्विंटल फाइबर शीट का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि बराड़ा में बनने वाले पुतले को विश्व के सबसे ऊंचे पुतले का रेकॉर्ड वर्ष 2011, 2012, 2013, 2014 तक अब तक चार बार लिम्का बुक में दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण, आप भी देखने पहुंचें यहां

6 of 6
रावण के पुतले का निर्माण करने में संस्पाथक कलाकार तेजिन्द्र चौहान के निर्देशन में दर्जनों कारीगरों ने पसीना बहाया है। रावण के पुतले के निर्माण में लगभग 25 लाख रुपये खर्च आया है जबकि पांच दिवसीय महोत्सव तथा अन्य अनुष्ठानों का खर्च इससे अतिरिक्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें