अमीर बनने की चाहत में दो युवकों ने वो खौफनाक कांड अंजाम दिया कि देखने वालों की रूह कांप जाए। तस्वीरों में पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
2 of 8
वारदात हरियाणा के करनाल में अंजाम दी गई। गत 10 अक्तूबर को जिम ट्रेनर संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्यारे सगे भाई हैं और पानीपत जिले के गांव डाहर के रहने वाले हैं। इनके नाम प्रदीप और प्रवीण बताए जा रहे हैं। इनमें से प्रदीप आर्मी में तैनात है।
विज्ञापन
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
3 of 8
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रातोंरात अमीर बनने का सपना देखकर प्लानिंग के मुताबिक करनाल में वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों की कर्ण से कोई दुश्मनी नहीं थी। इनका इरादा कार लूटना था। कर्ण ने इनका विरोध किया तो इन्होंने कर्ण की गला दबाकर हत्या कर दी।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
4 of 8
आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में सरगना फौजी प्रदीप ने कबूला है कि उन्होंने पहली बार वारदात की है। इसका खुलासा एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में प्रेसवार्ता करके किया।
विज्ञापन
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
5 of 8
एसपी पंकज नैन ने बताया कि संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हत्या करके दोनों आरोपी कार, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर ले गए थे। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए एसआईटी गठित की गई थी, जिसे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
विज्ञापन
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
6 of 8
सीआईए-1 ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत से कैराना रोड पर नाका लगाकर यूपी की ओर जाने वाले वाहनों को रोक कर चेकिंग की। वहां से हत्या के दोनों आरोपियों को हत्या कर लूटी गई लाल रंग की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लूटी कार को नष्ट करने के मकसद से जा रहे थे।
विज्ञापन
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
7 of 8
आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि उन्हें बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देना था। इसलिए उन्हें कार की सख्त जरूरत थी। वह कार लूटने के लिए करनाल में आए। सेक्टर-6 के पीछे संदीप उर्फ कर्ण चौहान मोबाइल पर बात करते हुए बिल्कुल धीमी गति से कार चला रहा था। इसलिए इस कार को लूटना आसान हो गया।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
8 of 8
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले चलती कार से कर्ण को धक्का दिया। उसके बाद एक ने उसका गला दबा दिया और दूसरे आरोपी उसको दबोचे रखा। इससे कर्ण बेहोश हो गया। फिर उन्होंने कर्ण के मुंह, हाथ व पांव पर टेप बांधकर उसको फेंक दिया। उसके बाद दम घुटने से कर्ण की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाई पानीपत की ओर निकल गए।