फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में कलह: पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू समर्थकों में छिड़ा पोस्टर वार, पटियाला बना सियासी केंद्र

Thu, 10 Jun 2021 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पटियाला में कैप्टन और सिद्धू के समर्थन में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू में ट्विटर पर जंग के बाद अब पोस्टर वार छिड़ गई है। पटियाला में कैप्टन और सिद्धू के समर्थकों ने पोस्टर लगाए तो पूरे पंजाब में नई सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जहां यूथ कांग्रेस की तरफ से कैप्टन के समर्थन में बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई में काम कर रहे एनजीओ ने सिद्धू के हक में आवाज बुलंद करते हुए फ्लैक्स लगाए हैं। यह फ्लैक्स लोगों में चर्चा का विषय बने हैं। यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अनुज खोसला की तरफ से लगाए फ्लैक्स बोर्ड पर ‘कैप्टन तां इक ही हुंदा ए, कैप्टन फॉर 2022, साडा नारा कैप्टन दोबारा’ लिखा है। वहीं दूसरी तरफ नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई वाले एनजीओ के समाज सेवक शैरी रिआड की ओर से लगाए फ्लैक्स पर ‘सारा पंजाब सिद्धू दे नाल, किसाना दी आवाज, मंगदा ए पंजाब गुरुआं दी बेअदबी दा हिसाब’ लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पटियाला में पोस्टर वार। - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर वार ने पंजाब में नई सियासत के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। नवजोत कौर सिद्धू और नवजोत सिद्धू इन दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पटियाला में लगा कैप्टन अमरिंदर सिंह का फ्लैक्स। - फोटो : अमर उजाला
वहीं सियासी गलियारों में पटियाला से चुनाव लड़ने की कयासबाजी भी शुरू गई है। यही वजह है कि नवजोत सिद्धू ने किसानों के समर्थन में अमृतसर स्थित अपने आवास को छोड़कर पटियाला स्थित अपने आवास पर काला झंडा फहराया।

4 of 5
सिद्धू समर्थकों ने लगाए फ्लैक्स। - फोटो : अमर उजाला
दो बार पटियाला में मीडिया से मुखातिब होकर पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े कर चुके हैं। समाज सेवी शैरी रिआड का कहना है कि उनके एनजीओ की तरफ से जो पोस्टर या फ्लैक्स लगाए गए हैं, वह राजनीतिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तो लोगों की आवाज को सुना और इसे शब्दों में ढाल कर पोस्टरों का रूप दिया। जबकि यूथ कांग्रेस के कैप्टन के समर्थन लगाए गए पोस्टर राजनीतिक हैं। शैरी ने आगे कहा कि उनका एनजीओ आगे भी इसी तरह से नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई में लोगों की आवाज बुलंद करती रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें