फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह से केवल कागजों में करोड़पति है ये पुलिसवाला, कब मिलेंगे एक करोड़?

Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा का एक पुलिसवाला पिछले पांच महीने से केवल कागजों में ही करोड़पति है। अब उपर से कॉल आ गई है। अकाउंट नंबर मांगा गया है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 6
mausam khatri
बात हो रही है भारत केसरी का दंगल जीत चुके पुलिस सब इंस्पेक्टर पहलवान मौसम खत्री की। उन्हें पांच माह बाद भी एक करोड़ रुपये की इनामी राशि नहीं मिली है। पहलवान के पास अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी गुड़गांव से कॉल आई और बैंक अकाउंट नंबर मांगा है। अब देखना है कि कब खत्री के खाते में पैसा आता है?
विज्ञापन

3 of 6
mausam khatri
प्रदेश सरकार की ओर से 21 से 23 मार्च को गुड़गांव में हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक करोड़ का इनाम रखा गया। सोनीपत के पहलवान मौसम खत्री ने रेलवे के पहलवान सुमित कुमार को हराकर खिताब जीत लिया। हालांकि, पांच माह के बाद भी मौसम खत्री को इनामी राशि नहीं मिली है।

4 of 6
mausam khatri
अब मांगा बैंक अकाउंट नंबर: पहलवान मौसम खत्री ने बताया कि गुड़गांव के स्पोर्ट्स अथॉरिटी कार्यालय से वीरवार को कॉल आई है। बैंक अकाउंट नंबर मांगा गया है। साथ ही कहा कि एक-दो दिन में इनाम की राशि उसके खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल - फोटो : अमर उजाला
पहलवान का टूटता है यूं मनोबल: मौसम के कोच अनुज चौधरी का कहना है ये दंगल सरकार की एक अच्छी पहल है, आगे भी इस तरह के दंगल होते रहने चाहिए। लेकिन इनाम नकद देना चाहिए। लंबे समय तक राशि न मिलने से खिलाड़ी का मनोबल टूटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये सब इंस्पेक्टर हैं मौसम खत्री, जोकि सोनीपत के हैं। - फोटो : amarujala
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने तक खिलाड़ी को इनामी राशि नहीं दी जाती। गुड़गांव दंगल के विजेता पहलवान मौसम खत्री को इनामी राशि मिलने में इसी वजह से देरी हो रही है। जल्दी ही उन्हें इनामी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें