पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की आग चंडीगढ़ भी पहुंच गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इतना बवाल काटा कि पुलिस को वाटर कैनन से खदेड़ना पड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
2 of 12
इस बल प्रयोग के दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प भी हुई। पुलिस लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अन्य कई लोगों को गिरफ्तार करके थाने ले गई।
विज्ञापन
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
3 of 12
हुआ यूं कि पवित्र ग्रंथ की बेअदबी को लेकर लुधियाना से बैंस ब्रदर्स प्रकाश सिंह बादल का आवास घेरने के लिए पहुंचे। बड़े भाई बलविंद्र बैंस को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन सिमरजीत बैंस अपने साथियों और लोगों के साथ सीएम आवास की ओर बढ़ गए।
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
4 of 12
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रास्ते में ही रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बल प्रयोग शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर जमकर पानी की बौछारें की गईं।
विज्ञापन
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
5 of 12
इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प भी हुई। प्रदर्शन करने वालों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। दरअसल, प्रदर्शनकारी गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले को लेकर सीएम से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
6 of 12
बैंस बंधुओं का आरोप है कि सरकार पवित्र ग्रंथ की बेअदबी रोकने में नाकामयाब रही हैं, इसलिए सीएम बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल अपने पदों से इस्तीफा दें। उन्होंने बहबलकलां गांव में पुलिस गोली द्वारा मारे गए युवाओं को मुआवजे देने की मांग भी की।
विज्ञापन
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
7 of 12
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते पूरा पंजाब सुलग रहा है। अब यह आग चंडीगढ़ भी पहुंच गई।
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
8 of 12
बेअदबी को लेकर सीएम आवास घेरने जा रहे बलविंद्र सिंह बैंस को गिरफ्तार करके ले जाती हुई पुलिस।
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
9 of 12
बेअदबी को लेकर सीएम आवास घेरने जा रहे सिमरजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार करके ले जाती हुई पुलिस।
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
10 of 12
बेअदबी को लेकर सीएम आवास घेरने जा रहे लोगों को रोकने के लिए बल प्रयोग करती हुई चंडीगढ़ पुलिस।
बेअदबी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
11 of 12
बेअदबी को लेकर सीएम आवास घेरने जा रहे लोगों को रोकने के लिए बल प्रयोग करती हुई चंडीगढ़ पुलिस।