यू-ट्यूब और फेसबुक पर वीडियो डालकर चर्चाओं में आया बॉबी कटारिया इन दिनों ये करने को मजबूर है।
विज्ञापन
2 of 6
bobby kataria
- फोटो : File Photo
दरअसल, गुरुग्राम निवासी बॉबी कटारिया ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मेडिकल करवाने की अपील की है। साथ ही कहा कि निचली अदालत में उसे वकील नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 6
bobby kataria
- फोटो : File Photo
बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि उसे पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा और इस दौरान बहुत ज्यादा टॉर्चर किया। अभी तक उसे लीगल एड के तहत वकील तक नहीं दिया गया। बॉबी कटारिया कि ओर से एडवोकेट आरएस बैंस ने हाईकोर्ट को बताया कि बॉबी कटारिया ने जेल से दो दिन पहले ही पत्र लिखकर उन्हें इसकी जानकारी दी है कि उसका पुलिस हिरासत में काफी ज्यादा टॉर्चर किया गया है।
4 of 6
bobby kataria
वह अब भी सही तरह से चल नहीं पा रहा है। टॉर्चर से उसे जो जख्म दिए गए हैं वह चाहे बाहर से नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन अब एमआरआई के जरिये ऐसी तकनीक आ चुकी है जिसमें अंदरूनी जख्म भी सामने आ जाते हैं। लिहाजा उसका एमआरआई करवाया जाए।
विज्ञापन
5 of 6
bobby kataria
- फोटो : File Photo
बैंस ने कहा कि बॉबी कटारिया कोई आतंकी, बलात्कारी या कोई अपराधी नहीं है बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर पुलिस ने ही दर्ज करवाई है। उसने शराब पीते पुलिस कर्मियों का वीडियो बना अपलोड किया था और उसके बाद उसने एक स्कूली छात्रा जिसका एक पैर बस एक्सीडेंट में कट गया था उसके हक में आवाज उठाई।
इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल ने ही बॉबी कटारिया के खिलाफ धमकाने की शिकायत की है। बैंस के अनुसार बॉबी कटारिया ने इंसाफ की मांग की थी जिसके बदले उसे हिरासत में डाल टॉर्चर किया गया और उसे अभी तक अपना पक्ष रखे जाने के लिए लीगल ऐड के तहत वकील तक नहीं दिया गया है जबकि प्रत्येक को वकील उपलब्ध करवाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश हैं।