एक हादसा जिसे जिसने भी देखा सन्न रह गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन
2 of 6
Ludhiana Accident
साहनेवाल के पास गांव पमां के मोड़ पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गया और सीधे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जिस कारण ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और कार व बाइक में आग लग गई। कार सवार परिवार को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन बाइक सवार नीचे पड़ा किसी को नजर नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 6
Ludhiana Accident
जिस कारण वह जिंदा ही जल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने आधे घंटे तक आग पर काबू पा लिया। मृतक की पहचान गांव धरोड़ के रहने वाले जगतार सिंह के रुप में हुई है, जबकि उसका बेटा गुरजोत सिंह (21) बुरी तरह से घायल हो गया। कार सवार की पहचान मथुरा के रहने वाले एडवोकेट श्याम सुंदर, उनके पिता नेम सिंह, माता राजवंती और पत्नी व दो बच्चों के रुप में हुई है।
4 of 6
Ludhiana Accident
मथुरा के रहने वाले श्याम सुंदर अपने परिवार के साथ स्विफ्ट डियाजर कार में सवार हो अहमदगढ़ अपने किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। शादी रविवार की रात को साहनेवाल के पास एक मैरिज पैलेस में थी। शादी का समारोह खत्म करने के बाद श्याम सुंदर अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर अहमदगढ़ वापिस जा रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव पवां के पास पहुंचे तो उधर से बाइक पर सवार जगतार सिंह अपने बेटे गुरजोत कोलेकर फोकल प्वाइंट स्थित जेबीआर इंडस्ट्री में जा रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और उन्हें घसीटते हुए काफी दूर ले गई।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana Accident
कार का संतुलन पूरी तरह से खराब हो चुका था। टक्कर होने के बाद गुरजोत पीछे गिर गया और कार बाइक को लेकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और वाहनों को आग लग गई। इसी दौरान साथ फैक्टरी में काम करने वाले संजीव कुमार बाहर आ गए। वहां पास से गुजर रहे पीसीआर टवेरा में तैनात एएसआई राजेश्वर सिंह, हैड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह साथियों के साथ बाहर निकले और उन्होंने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाल दिया।
किसी को नीचे घायल पड़ा बाइक सवार जगतार सिंह किसी को नजर नहीं आया। जब तक किसी को कुछ पता चलता जगतार सिंह बुरी तरह से झुलस चुका था। उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया। जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।