फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना का डांस देखने के लिए पगलाए लोग, देखिए किस कदर हुई धक्का-मुक्की

Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
1 of 11
सपना के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सपना का डांस देखने के लिए लोग किस कदर पागल है, इसका अंदाजा मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम से लगाया जा सकता है। देखिए कैसे पुलिस ने लोगों को संभाला... 
विज्ञापन

2 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कुरुक्षेत्र रोड एक पैलेस में हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा होने से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
मामला यहां तक बिगड़ गया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। 

4 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
पैलेस के बाहर लगे जाम के चलते जहां तीन हादसों में दो लोग घायल हो गए। वहीं पास के खेतों में लगी आग में 15 मोटरसाइकिलें मुश्किल से बचाई जा सकीं। 
विज्ञापन

5 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
सपना का डांस दिखाने के लिए आयोजकों ने 600-600 रुपये की टिकट बेची, लेकिन अंदर कोई व्यवस्था नहीं थी। 
विज्ञापन

6 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पहले केवल टिकट लिए हुए लोगों को अंदर जाने दिया गया। अव्यवस्था बढ़ती गई। पुलिस बल भी बढ़ता गया। करीब 5 एसएचओ भी कार्यक्रम में देखे गए। 
विज्ञापन

7 of 11
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
पैलेस के बाहर जाम लग गया। इसी बीच किसी ने पास के खेतों में आग लगा दी। दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। 

8 of 11
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम अंदर कुछ देर तो कार्यक्रम ठीक चला, लेकिन बाद भीड़ बेकाबू हो गई। 

9 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस - फोटो : File Pic
अव्यवस्था बढ़ती देख करीब 3 बजे कार्यक्रम बंद कर दिया गया। एसएचओ सिविल लाइन रामचंद्र ने कहा कि कार्यक्रम की पुलिस से अनुमति ली गई थी। 

10 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ ने कहा कि सुरक्षा फीस भी जमा करवाई है। इसके चलते उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई। 
विज्ञापन

11 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
दूसरी ओर सेल्स टैक्स इंचार्ज जेएस मलिक ने बताया कि इस संबंध में उनके पास सूचना नहीं है। यदि टिकट बेचकर कार्यक्रम हुआ है तो सेल्स टेक्स बनता है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें