पठानकोट एयरबेस कैंप में हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शव
पोस्टमार्टम के बाद भी सिविल अस्पताल में ही पड़े हैं। पुलिस की नींद गायब
है।
विज्ञापन
पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों से अस्पताल में फैली बदबू
2 of 5
आतंकियों के शवों को पुलिस की देखरेख में अब भी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। शवों के कारण पूरे अस्पताल में बदबू फैली हुई है। रात-रात भर पुलिस जवानों को शवों की देख रेख करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों से अस्पताल में फैली बदबू
3 of 5
आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शवों को छह जनवरी की रात को एयरफोर्स कर्मी अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में लाए थे। सात जनवरी को छह डॉक्टरों के बनाए गए बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव पुलिस को सौंप दिए थे।
पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों से अस्पताल में फैली बदबू
4 of 5
पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम रूम के फ्रीजरों में रखवा दिया। पोस्टमार्टम हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन इन आतंकियों के शवों को वहां से ले जाया नहीं गया। रात-रात भर पुलिस जवानों को शवों की देख रेख करनी पड़ रही है।
पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों से अस्पताल में फैली बदबू
5 of 5
इन शवों की देखरेख के लिए पुलिस कर्मियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन शवों को कब ले जाया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। डाक्टर भी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।