सीनियर सिटीजन होम में अमर उजाला के रूपांतरण क्लब ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। फिल्मी गीतों पर थिरक बुजुर्गों कदम। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, फिल्मी गीतों पर थिरके बुजुर्गों के कदम, मनाई लोहड़ी
2 of 5
सेक्टर-43 स्थित सीनियर सिटीजन होम में अमर उजाला के रूपांतरण क्लब ने मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सेक्टर-15 और 43 के सीनियर सिटीजन उपस्थित रहे। इस दौरान यहां पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। यहां पर महिलाओं ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी। फिल्मी गीतों पर डांस परफारमेंस ने माहौल में रंग जमा दिया।
विज्ञापन
देखिए, फिल्मी गीतों पर थिरके बुजुर्गों के कदम, मनाई लोहड़ी
3 of 5
चुटकुले व गानों के कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान यहां पर महिलाओं में शिल्पी, नेहा जुनेजा, श्वेता शर्मा, शिखा चौधरी, सविता रानी, कंचन भल्ला, मोनी मित्तल ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं सीनियर सिटीजन विनोद महाजन, बाला, विलसन मसीह, बतेजा जीत रानी, त्रिलोचन सिंह, मीना शर्मा, रक्षा देवी, जसबीर कौर, बतीजा ने अपने चुटकुलों से लोगों को खूब हंसाया।
देखिए, फिल्मी गीतों पर थिरके बुजुर्गों के कदम, मनाई लोहड़ी
4 of 5
वहीं सेक्टर-43 के सीनियर सिटीजन होम में रहने वाले रिटायर्ड मेडिकल अफसर सुमेश कुमार, अजीत सिंह, एमके चड्ढा, केवल कृष्णा ने बताया कि इस भवन को क्लब समझा जाना चाहिए। सीनियर सिटीजन होम के रेजिडेंशियल मैनेजर दिनेश दीक्षित ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
देखिए, फिल्मी गीतों पर थिरके बुजुर्गों के कदम, मनाई लोहड़ी
5 of 5
इसमें एसएस जैन कंपनी के एडवोकेट दीपक जैन, लक्ष्मी मार्बल्स के प्रोपाइटर राजेश बंसल और कुलजीत खुराना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला।