फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

Fri, 15 Jan 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा कर चुके हैं। केजरीवाल 13 जनवरी को आएंगे, लेकिन सांसद विनोद खन्ना अभी तक गायब हैं। देखिए, गुस्से की लहर।
विज्ञापन

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

2 of 6
पठानकोट में बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के लापता होने के पोस्टर शहर में जगह-जगह चिपकाए गए हैं। दरअसल पठानकोट के लोग इस बात को लेकर नाराज हैं कि गुरदासपुर आतंकी हमले के 12 दिन बीत जाने के बाद भी विनोद खन्ना पीड़ित परिवारों का हाल चाल जानने नहीं पहुंचे। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने विनोद खन्ना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

3 of 6
हल्का सुजानपुर में कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने गुरदासपुर के सांसद विनोद खन्ना के खिलाफ रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सेल के कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला भी फूंका। सेल के जिला चेयरमैन ठा. अमित मंटू ने कहा कि विनोद खन्ना के हलका गुरदासपुर के क्षेत्र दीनानगर व पठानकोट में अब तक दो बार आतंकी हमला हो चुका है, जिससे लोगों में दहशत है। सांसद विनोद खन्ना ने न तो इन आतंकी हमलों का जायजा लेने की कोशिश की है और न ही शहीदों के परिवारों, सैनिकों व क्षेत्र की जनता से मिलना जरूरी समझा।

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

4 of 6
अमित मंटू ने ये भी आरोप लगाया कि सांसद के झूठ को छुपाने के लिए भाजपा नेता उन्हें बीमार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विनोद खन्ना अपनी जिम्मेदारीनिभा नहीं सकते, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दें, ताकि लोगों को नया सांसद मिल सके। यह कोई पहला मौका नहीं है जब लोगों ने इस बात की शिकायत की हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सांसदों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह अधिक से अधिक समय अपने लोकसभा क्षेत्र को दें, लेकिन सांसद विनोद खन्ना का काम करने का अपना ही निराला ढंग है।
विज्ञापन

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

5 of 6
प्रदर्शनकारियो ने कहा की आतंकी हमले की गूंज पूरे विश्व ने सुनी पर हमारे सांसद के कानों तक इस की आवाज नहीं पहुंची। पठानकोट में अपने सांसद विनोद खन्ना के अपने लोकसभा क्षेत्र से नदारद रहने के चलते स्थानीय लोगो ने उनकी कार्यशैली से नाराज होकर उनके खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने का अंदाज निराला था। लोगों ने पहले तो सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और फिर पठानकोट के बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाए और लोगों को पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट में लगे पोस्टर, विनोद खन्ना 'लापता', गुस्से में लोग

6 of 6
लोगों का कहना था कि माना वह बहुत बड़े फिल्म स्टार हैं बहुत व्यस्त रहते हैं, विदेश दोरे पर हैं लेकिन आंतकी हमले को इतने दिन बीत चुके हैं। न तो उनका कोई संदेश आया है और न ही उनकी और से कोई प्रतिनिधि पीड़ित परिवारों के घर शोक व्यक्त करने गया। जिससे लोगों के दिलों में भारी रोष है। गौर हो कि दीनानगर क्षेत्र, सांसद खन्ना के संसदीय हलके में ही आता है, परन्तु इतना बड़ा आतंकी हमला होने के बाद से हलके में सिने स्टार की गैर-मौजूदगी जनता के गले नहीं उतर रही थी तथा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाने का सिलसिला चल निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें